{"_id":"5ee5ce4a8ebc3e42ea6108a2","slug":"world-blood-donation-day-amar-ujala-foundation-organized-blood-donation-camp-in-gorakhpur-basti-mandal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवसः गोरखपुर-बस्ती मंडल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, महादान का संकल्प लेकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवसः गोरखपुर-बस्ती मंडल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, महादान का संकल्प लेकर पहुंचे लोग
Sun, 14 Jun 2020 07:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Jun 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
blood donor day
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में और बीआरडी मेडिकल कॉलेज की ओर सृजन आई एवं मेंटरनिटी सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर में कोरोना महामारी के बीच उत्साह के साथ 90 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए भविष्य में भी खून देने का संकल्प लिया।
blood donor day
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के जिला अस्पताल में सुबह दस बजे से रक्तदान शुरू हो गया। एडी हेल्थ डॉक्टर जनार्दन त्रिपाठी, सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी, एसआइसी डॉक्टर एस के श्रीवास्तव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एसके यादव ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। वहीं अमर उजाला फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन और बीआरडी मेडिकल कॉलेज द्वारा जेल रोड स्थित सृजन आई हॉस्पिटल में भी रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ एसके तिवारी व अन्य डॉक्टरों की उपस्थिति में यह शिविर लगाया गया।
blood donor day
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में रक्तदान कर 36 लोग महादानी बने। पांच लोगों ने पंजीकरण कराकर भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का भरोसा दिया। फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ प्रभारी सीएमएस डॉ. राम प्रकाश व मेडिकल ऑफिसर दीपक श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। शिविर में ब्लड बैंक के नोडल डॉ. रामजी सोनी, सीनियर लैब टेक्निशियन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सुशील सिंह एलटी, कीर्ति आनंद, अंजू सिंह, अनुराधा सिंह, मुलायम सिंह, आशुतोष सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
blood donor day
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 24 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से 21 महादानियों ने रक्तदान किया। वहीं 3 लोग ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान करेंगे। 5 लोग कमी की वजह से रक्तदान नहीं कर सके। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर का उद्घाटन सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, डीएम रवीश गुप्त, एसपी ब्रजेश सिंह, एडीएम संजय पांडेय, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह व विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व फीता काटकर किया।
शिविर का उद्घाटन सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, डीएम रवीश गुप्त, एसपी ब्रजेश सिंह, एडीएम संजय पांडेय, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह व विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व फीता काटकर किया।
विज्ञापन
blood donor day
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 89 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदाताओं ने इंसानियत का फर्ज निभाया और भविष्य में भी जरूरतमंदों को खून देने का संकल्प लिया। 95 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया था। दस लोगों का ब्लड ग्रुप ओ होने की वजह से उन्हें रिजर्व के तौर पर रखा गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम अमित किशोर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह पहल लोगों की जिंदगी बचाता है। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।