उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका पति रात में अश्लील वीडियो दिखाकर उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। महिला ने एडीजी से मदद की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पति के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी उसे प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में हमें उन लोगों के साथ नहीं रहना है। दरअसल, मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां रहने वाली महिला ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि दो साल पहले उसकी शादी मऊ के रहने वाले युवक से हुई थी। परिवार के साथ वह गाजियाबाद में रहता है और वहीं पर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...
यूपी: रात में पति अश्लील वीडियो दिखाकर करता था अप्राकृतिक कृत्य, थाने पहुंचकर बोली- 'अब साथ नहीं रहना'
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 May 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन