फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदुत्व के प्रति लगाव ने बनाया आदित्य, इस कार्यक्रम में अवेद्यनाथ से पहली बार मिले थे योगी

Sat, 18 Jan 2020 01:29 PM IST
विजय जैन टीपी शाही/अमर उजाला, गोरखपुर।
टीपी शाही/अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: विजय जैन Updated Sat, 18 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
when yogi adityanath first time meet his Goraksha Peethadhishwar guru Mahant Avedyanath
योगी और विश्व हिंदु परिषद् के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल बीमार महंत अवैद्यनाथ के साथ। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के दिनों से योगी आदित्यनाथ ही विद्यार्थी परिषद के वर्कर के रूप में कार्य करते थे। शायद यही वजह था कि हिंदुत्व के प्रति उनका लगाव शुरू से रहा। अक्सर वाद विवाद प्रतियोगिता में वह भाग लिया करते थे। विद्यार्थी परिषद का कोई कार्यक्रम था। जहां पर तबके गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था।
when yogi adityanath first time meet his Goraksha Peethadhishwar guru Mahant Avedyanath
स्कूल के दिनों में ऐसे दिखते थे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
उस कार्यक्रम में देश भर से आए कई छात्रों ने अपनी बात रखी। तबके योगी ने जब अपनी बात रखनी शुरू की तो लोगों ने खूब सराहना की गई। भाषण सुन अवेद्यनाथ जी महराज बहुत प्रभावित हुए। उन्हें अपने पास बुलाया। पूछा कहां से आए हो। जब उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पौड़ी के पंचूर से तो उन्होंने कहा कि कभी मौका मिले तो मिलने जरूर आओ।
when yogi adityanath first time meet his Goraksha Peethadhishwar guru Mahant Avedyanath
दीक्षा प्रक्रिया पूरा करते हुए सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
अवेद्यनाथ महराज भी उसी उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनका गांव भी योगी के गांव से 10 किलो मीटर दूर था।  उस पहली मुलाकात से आज के योगी बहुत प्रभावित हुए। उनसे मिलने का वायदा कर के वहां से विदा लिए। उस मुलाकात के बाद योगी अवेद्यनाथ जी महराज से मिलने के लिए गोरखपुर आए। कुछ दिन बाद वह फिर अपने गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
when yogi adityanath first time meet his Goraksha Peethadhishwar guru Mahant Avedyanath
कोटद्वार पी. जी. कॉलेज के अपने दोस्तों के साथ तारकेश्वर भ्रमण करते हुए सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
वहां जाकर उन्होंने ऋषिकेश में ललित मोहन शर्मा कॉलेज के एमएससी में दाखिला ले लिया, पर उनका मन गोरखपुर स्थित गुरु गोरखनाथ की तप: स्थली की तरफ हमेशा घूमता रहता था। इसी बीच अवेद्यनाथ जी महराज बीमार पड़ गए। योगी उनसे मिलने पहुंचे। तब अवेद्यनाथ जी महराज ने उनसे कहा कि हम रामजन्म भूमि पर मंदिर के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं, इस हाल में हूं यदि मुझे कुछ हो गया तो मेरे मंदिर को देखने वाला कोई नही होगा।
विज्ञापन
when yogi adityanath first time meet his Goraksha Peethadhishwar guru Mahant Avedyanath
योगी से महंत आदित्यनाथ की यात्रा पूर्ण हुई। - फोटो : अमर उजाला
तब योगी ने उनसे कहा कि आप चिंता न करें आप को कुछ नहीं होगा। मैं गोरखपुर जल्द आऊंगा। थोड़े दिन बाद अपनी मां को गोरखपुर जाने की बात कह कर घर से चल दिए। तब मां ने सोचा था बेटा शायद नौकरी के लिए जा रहा है। यह कह कर वह 1992 में गोरखपुर आ गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed