उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की शनिवार सुबह काले घने बादलों व हल्की बारिश के साथ शुरू हुई। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ होने लगा और हल्की धूप निकल गई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं शहर में साप्ताहिक लॉकडाउन होने के कारण लोग अपने घरों में रहकर मौसम का आनंद लेते रहे।
2 of 6
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र गोरखपुर के ऊपर सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से आज गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश हुई है।
3 of 6
गोरखपुर का मौसम।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
रिमझिम बारिश की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पूर्वानुमान है कि 25 अगस्त तक हल्की बारिश होगी।
4 of 6
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश के चलते लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। आसमान में घने काले बादल छाए रहने के कारण सूर्यदेव पूरी तरह ढके रहे। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हुआ तब सूर्यदेव के दर्शन हुए।
5 of 6
रामगढ़ताल झील।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कुशीनगर-महराजगंज को छोड़ दें तो इस बार गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब तक जमकर मानसूनी बारिश हुई है। बस्ती जिले में तो सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। वहीं, गोरखपुर जिले में 32 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। जबकि, मानसून खत्म होने में करीब एक महीने का समय बचा हुआ है।