फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मौसम अपडेट: कल से बदला रहेगा मौसम का मिजाज, अगले चार दिन रहेगी गर्मी से राहत

Tue, 25 May 2021 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 May 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Weather in Gorakhpur will change due to storm surge in Bay of Bengal
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार से आकाश में फिर बादल छाने के आसार हैं। इसके बाद अगले तीन-चार दिन तक गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे में 29-30 मई तक न सिर्फ गर्मी से राहत रहेगी, बल्कि अच्छी खासी बारिश की भी उम्मीद है। शुक्रवार को ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘यास’ सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में तो बारिश शुरू हो चुकी है। 25 मई से इसके प्रभाव से उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल समेत सटे तटीय इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। 
Weather in Gorakhpur will change due to storm surge in Bay of Bengal
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं चक्रवाती तूफान की रफ्तार 175 किलोमीटर तक जा सकती है। इसके असर की वजह से बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। 

Weather in Gorakhpur will change due to storm surge in Bay of Bengal
गोरखपुर मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बिहार में तो 25 मई से ही बादल छाने के साथ, हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। वहीं गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तरप्रदेश में 26 मई की शाम से हल्के बादल छाने शुरू हो जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather in Gorakhpur will change due to storm surge in Bay of Bengal
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तरप्रदेश में 27 मई को सुबह से ही बादल छाए रहेंगे, लेकिन 28 और 29 मई को अच्छी खासी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Weather in Gorakhpur will change due to storm surge in Bay of Bengal
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
30 मई को भी इसका हल्का असर रहेगा। यानी कि अगले चार दिन तक गोरखपुर के ऊपर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 30-32 डिग्री तक गिर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed