अगले कुछ दिनों में ठंड विदा हो जाएगी। न केवल दिन, सुबह-शाम के वक्त के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक चढ़ सकता है। कृषि मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब गेहूं की फसल में सिंचाई कर लेनी चाहिए।
तस्वीरें: विदा होने वाली है ठंड, अब बढ़ेगा तापमान, किसानों को करना होगा ये खास काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह मामूली कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। गोरखपुर एनवायरमेंट एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होता जाएगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 फरवरी 28.0 11.0
21 फरवरी 28.0 12.0
22 फरवरी 29.0 12.0
23 फरवरी 30.0 13.0
24 फरवरी 31.0 13.0
बालियां निकलते समय गेहूं की अवश्य करें सिंचाई
कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नितीश कुमार पांडे ने बताया कि अब धूप तल्ख होती जाएगी। ऐसे में किसानों को बालियां निकलते समय गेहूं की फसल की सिंचाई अवश्य करनी चाहिए। फसल में यदि दीमक का प्रकोप दिखे तो क्लोरपायरीफांस 20 ईसी @ 2.0 लीटर प्रति एकड़, 20 किग्रा बालू में मिलाकर खेत में शाम को छिड़क दें।
कृषि मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि गेहूं में करनाल बंट और कंडुवा रोग का प्रकोप दिखने पर प्रॉपिकॉनाजोल 25% ईसी एक मिली प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। प्याज की रोपाई का काम इस महीने समाप्त कर लें। रोपाई के समय खेत में नमी बनाएं रखें और 3-4 बार हल्की सिंचाई करें। टमाटर, बैगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकोली आदि के खेत में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें।