फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज: चार दिन छाए रह रह सकते हैं हल्के बादल, 10 मिलीमीटर बारिश की संभावना

Fri, 30 Apr 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Apr 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
weather change in gorakhpur after temperature dropped soon heavy rain on 4 may
मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से एक से चार मई तक आकाश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। एक मई को जहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, वहीं चार मई को 10 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप हो गया। 

 
weather change in gorakhpur after temperature dropped soon heavy rain on 4 may
मौसम - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड होता हुआ पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर आ रहा है। इसकी वजह से एक मई को गोरखपुर के उत्तरी इलाकों भटहट, पिपराइच, सहजनवां, जंगल कौड़िया, पीपीगंज आदि इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि शुक्रवार को भी स्थानीय सिस्टम की वजह से देर रात हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 
weather change in gorakhpur after temperature dropped soon heavy rain on 4 may
मौसम - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंट एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि दूसरी तरफ एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में गुरुवार को बना है। इसकी वजह से पुरवा हवाएं चलने लगी हैं। तापमान में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather change in gorakhpur after temperature dropped soon heavy rain on 4 may
मौसम।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि पुरवा हवा के तीन-चार मई तक चलने की संभावना है। इसकी वजह से तीन और चार मई को गोरखपुर जिले के अलावा आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। चार मई को 10 मिलीमीटर तक मंडलीय बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
weather change in gorakhpur after temperature dropped soon heavy rain on 4 may
मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
देर रात चलीं तेज हवाएं
मौसम बदलने की वजह से ही गुरुवार की देररात तेज हवाएं चलीं। इससे कई जगह पुलिस, प्रशासन की तरफ से लगाए गए अवरोध गिर गए। तेज हवाओं के कारण पोस्टर, बैनर फट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed