फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: गोरखपुर में असलहे तो पकड़े गए, आपूर्ति करने वाले नहीं

Thu, 19 Jan 2023 11:53 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Jan 2023 11:53 AM IST
सार

एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि अवैध असलहा रखने और वारदात में इस्तेमाल करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बनाने व बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए गोरखपुर जोन में ऑपरेशन तमंचा-2 शुरू किया गया है। पुलिस को निर्देशित किया जाएगा कि वह आपूर्ति करने वालों तक पहुंचकर कार्रवाई करे।

 

विज्ञापन
Weapons were caught in Gorakhpur but not suppliers
सांकेतिक। - फोटो : iStock

अवैध असलहों के खिलाफ अभियान चला, तो कई बदमाश दबोचे गए, लेकिन पुलिस आपूर्ति करने वालों तक नहीं पहुंच पाई। जबकि अभियान का मकसद था तस्करों को दबोचना। हालांकि, पुलिस का दावा है कि तस्करों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जल्द ही तस्करों को भी दबोचा जाएगा। पुलिस का पहला तमंचा अभियान उद्देश्य में सफल नहीं हुआ, लेकिन नए साल में ऑपरेशन तमंचा-2 शुरू कर दिया गया। इसकी भी शुरुआत में सिर्फ असलहों के इस्तेमाल करने वाले ही दबोचे जा रहे हैं।



 

Weapons were caught in Gorakhpur but not suppliers
बदमाशों के पास से बरामद हुआ असलहा - फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष ऑपरेशन तमंचा अभियान की एडीजी अखिल कुमार ने शुरुआत की और जोन के 11 जिले के एसपी को आदेश दिया कि अवैध असलहे के इस्तेमाल करने वाले पकड़े जाएं। इसके बाद जोन में 4,132 असलहे बरामद कर आरोपियों को जेल भिजवाया गया।

अब एडीजी ने तह तक जाने के लिए ऑपरेशन तमंचा दो अभियान की शुरुआत कराई है। उनका कहना है कि पुलिस तस्करों को दबोचे, ताकि जिले में अवैध असलहों के आने का सिलसिला बंद हो जाए। अभियान के शुरुआती परिणाम कुछ खास नहीं आए हैं। पुलिस अब भी वायरल वीडियो, फोटो के आधार पर बदमाशों की पहचान करके पकड़ रही है। असल तस्कर पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

 

Weapons were caught in Gorakhpur but not suppliers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

केस एक
पांच जनवरी को वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने सपा नेता कुंवर प्रताप सिंह के पुत्र एवं प्रधान विजय प्रताप को गिरफ्तार कर उसके पास से कार्बाइन बरामद कर ली। पूछताछ के आधार पर असलहे की आपूर्ति कराने के आरोप में सपा छात्रसभा से चुनाव लड़े केसी को भी पकड़ा। जिसने कार्बाइन को बेचा था, पुलिस उसे आज तक दबोच नहीं पाई।

केस दो
दस जनवरी को पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया। बेलघाट में गिरफ्तार दो युवकों से पूछताछ में पता चला कि मध्यप्रदेश के उज्जैन से असलहे आ रहे हैं। व्हाट्सएप पर दुकान चल रही है। असलहे बेलघाट में रहने वाला एक युवक मंगाकर बेचता है। आज तक पुलिस न युवक को गिरफ्तार कर सकी है न ही सप्लायर तक पहुंच पाई है।

केस तीन
11 जनवरी को कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर अवैध पिस्टल, कारतूस और खोखा बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार हर्षित गुप्ता और बलराम कुमार भारती को कोर्ट में पेश कर जेल भी भिजवा दिया, लेकिन उन्हें असलहा कहां से मिला, इसकी जांच जारी है। मामले में भी पुलिस असलहा सप्लाई करने वाले तक नहीं पहुंच सकी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weapons were caught in Gorakhpur but not suppliers
अवैध असलहा। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
बीते वर्ष बरामद हुए असलहे
गोरखपुर 519
देवरिया 244
कुशीनगर 403
महराजगंज 176
बस्ती 368
संतकबीरनगर 309
सिद्धार्थनगर 501
गोंडा 709
बलरामपुर 287
बहराइच 464
श्रावस्ती 152

 
विज्ञापन
Weapons were caught in Gorakhpur but not suppliers
एडीजी जोन अखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला।
एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि अवैध असलहा रखने और वारदात में इस्तेमाल करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बनाने व बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए गोरखपुर जोन में ऑपरेशन तमंचा-2 शुरू किया गया है। पुलिस को निर्देशित किया जाएगा कि वह आपूर्ति करने वालों तक पहुंचकर कार्रवाई करे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed