फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे में 133 मिमी बारिश: गोरखपुर में पहले सब तरसे और अब ऐसे बरसे कि शहर भर की सड़कें-गलियां-मोहल्ले लबालब

Fri, 11 Aug 2023 01:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Aug 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
waterlogging after 133 mm of rain in 24 hours at Gorakhpur
धर्मशाला क्रासिंग के नीचे भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में मानसून की बारिश के लिए पहले लोग तरस गए, मगर अब इसके बिगड़े रुख से बाढ़ और जलभराव की मुसीबत खड़ी हो गई है। सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे जिले को बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने अब परेशान कर दिया है। बुधवार की रात में हुई जोरदार बारिश से तो हाईवे तक पर पानी भर गया।



दाउदपुर, रेती, लालडिग्गी समेत कई इलाकों में लोग सुबह उठे तो कई घरों में पानी घुस चुका था। मंडी से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में स्थित दुकानों में पानी घुस जाने से नुकसान की भी खबर है। बृहस्पतिवार को रुक-रुककर बारिश होने से जलभराव की स्थिति बनी रही।

 

waterlogging after 133 mm of rain in 24 hours at Gorakhpur
अमर उजाला तिराहा के पास चंदन यादव के घर में धुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले 24 घंटों में हुई जोरदार बारिश ने शहर को बेहाल कर दिया। इस मानसून में एक दिन में हुई सर्वाधिक 133 एमएम बारिश से महानगर की सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। शहर की कोई ऐसी सड़क या गली नहीं बची, जहां बारिश का पानी न लगा हो। इससे लोगों के घरों में कैद होने तक की नौबत आ गई। ज्यादातर इलाकों में दोपहर तक बारिश का पानी निकल गया, लेकिन कुछ निचले इलाकों में बारिश का पानी अभी भी भरा है।

बुधवार की देर रात करीब एक बजे से बारिश शुरू हुई, बृहस्पतिवार की सुबह तक लगातार होती रही। सुबह जब लोगों की आखें खुली तो लोगों को चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। बारिश से रेती चौक, लालडिग्गी, गीता प्रेस, बेतियाहाता, दाउदपुर, नहर रोड, रुस्तमपुर, सिविल लाइंस, विजय चौक, आजाद चौक, तारामंडल, धर्मशाला बाजार, विष्णुपुरम, पादरी बाजार, चक्सा हुसैन समेत सभी इलाकों में पानी भरा नजर आया।

 

waterlogging after 133 mm of rain in 24 hours at Gorakhpur
सिविल लाइंस में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

स्थान सिविल लाइंस
चोक नालियाें ने बढ़ाई मुसीबत
सिविल लाइंस स्थित डीएम आवास के पास भारी जलभराव था। यहां सुबह नगर निगम के कर्मचारी चोक नालियों को साफ कर बारिश के पानी का निकालने के लिए जूझते नजर आए। वहीं कुछ कदम की दूरी पर स्कूल लेन की सड़क पर करीब दो फीट तक पानी लगा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
waterlogging after 133 mm of rain in 24 hours at Gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला।

स्थान गीताप्रेस
जलभराव से दो घंटे बंद रहा गीताप्रेस का काम
गीता प्रेस में एक से डेढ़ फीट तक बारिश का पानी भर गया। इससे लगभग दो घंटे तक गीता प्रेस का काम प्रभावित रहा। करीब 12 बजे गीता प्रेस परिसर से बारिश का पानी निकल सका। लालडिग्गी क्षेत्र के घरों में बारिश का पानी घुस गया। लालडिग्गी के रहने वाले सुनील गुप्ता के घर में नाले का पानी उल्टा फ्लो करके भर गया। एक फीट पानी में खड़े होकर घंटों मशक्कत करके बाल्टी से पानी को बाहर निकाला।

 

विज्ञापन
waterlogging after 133 mm of rain in 24 hours at Gorakhpur
दाउदपुर में लगा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

स्थान दाउदपुर
दाउदपुर की शिक्षिका अर्चना ने बारिश बंद होने के बाद लगभग एक घंटे तक पानी के निकलने का इंतजार किया। पानी नहीं निकलने पर हाथों में पानी की बोतल लेकर लगभग दो फीट पानी में घुसकर बाहर निकलीं और फिर बोतल के पानी से अपने पैरों को धुलकर स्कूल गईं। यहीं के चंदन यादव के घर का सामने बारिश का पानी भरा नजर आया। नहर रोड के डीवी सिंह के घर में करीब दो फीट तक बारिश का पानी भरा था, नीचे के सामान को वह घर की दूसरी मंजिल पर रखवाए।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed