{"_id":"63d7401a6da5b73dbe3336d4","slug":"voting-begins-for-graduate-seat-in-gorakhpur-basti-division-2023-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: 43.19 फीसदी ने ही किया मतदान, पिछले चुनाव से कम हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन: 43.19 फीसदी ने ही किया मतदान, पिछले चुनाव से कम हुई वोटिंग
Tue, 31 Jan 2023 11:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:34 AM IST
सार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 17 जिलों के 321 बूथों पर दो लाख 50 हजार 856 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रविवार की दोपहर एक बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के बाद मत पेटिका को सील करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन(एमएलसी चुनाव) के लिए सोमवार को महज 43.19 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। गोरखपुर में सबसे कम 33.83 फीसदी वोटिंग हुई जबकि सबसे अधिक 45865 वोटर यहीं थे। अकेले बलरामपुर के मतदाता प्रथम श्रेणी में पास हुए। यहां सबसे अधिक 60.09 फीसदी वोट पड़े। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
पिछले चुनाव से तुलना की जाए तो इस बार 11.64 फीसदी कम वोटिंग हुई है। 2017 के एमएलसी चुनाव में कुल 54.83 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। रिटर्निंग ऑफिसर/कमिश्नर रवि कुमार एनजी जहां विभिन्न जिलों में भ्रमण कर निगरानी करते रहे वहीं गोरखपुर में डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर समेत सभी आला अफसर निरंतर बूथों का भ्रमण कर मतदान का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
शुरूआती दो घंटे में तो महज 3.86 फीसदी ही वोट पड़ सके थे। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 14.64 और दो बजे तक 29.74 फीसदी पर पहुंचा। मतदान समाप्त होने पर शाम चार बजे तक वोटिंग प्रतिशत 43.19 फीसदी दर्ज किया गया। हालांकि वास्तविक आंकड़ों में देर रात तक मामूली फेरबदल हो सकती है क्योंकि पीठासीन अधिकारी की डायरी आने के बाद ही मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा सामने आ पाता है। वर्तमान एमएलसी व भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा एमएलसी व क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान किया। इसी तरह अलग-अलग प्रत्याशियों और अधिकारियों ने भी अपने-अपने जिलों के बूथों पर मतदान किया।
विज्ञापन
| जिला | पुरुष | महिला | कुल मतदाता | पड़े मत पुरुष | पड़े मत महिला | कुल पड़े मत | प्रतिशत |
| बहराइच | 5576 | 2352 | 7928 | 3087 | 839 | 3926 | 49.52 |
| श्रावस्ती | 1862 | 475 | 2337 | 980 | 174 | 1154 | 49.38 |
| गोंडा | 5705 | 2198 | 7903 | 3141 | 772 | 3913 | 49.51 |
| बलरामपुर | 2922 | 994 | 3916 | 1922 | 431 | 2353 | 60.09 |
| अयोध्या | 9417 | 4928 | 14345 | 4211 | 1636 | 5847 | 40.76 |
| सुल्तानपुर | 9927 | 5128 | 15055 | 5366 | 1945 | 7311 | 48.56 |
| अमेठी
बस्ती |
4219
11338 |
2325
5459 |
6544
16797 |
1947
5587 |
580
2011 |
2527
7598 |
38.62
45.23 |
| अंबेडकरनगर | 8920 | 5044 | 13964 | 4972 | 2558 | 7530 | 53.92 |
| सिद्धार्थनगर | 4462 | 1767 | 6229 | 2499 | 641 | 3140 | 50.41 |
| संतकबीरनगर | 4999 | 2051 | 7050 | 2830 | 818 | 3648 | 51.74 |
| आजमगढ़ | 21148 | 11992 | 33140 | 11340 | 5284 | 16624 | 50.16 |
| मऊ | 13594 | 7549 | 21163 | 5569 | 2362 | 7931 | 37.48 |
| गोरखपुर | 28301 | 17564 | 45865 | 10807 | 4707 | 15514 | 33.83 |
| महराजगंज | 9374 | 3704 | 13078 | 4001 | 1107 | 5108 | 39.06 |
| कुशीनगर | 9088 | 4492 | 13580 | 4688 | 1501 | 6189 | 45.57 |
| देवरिया | 14536 | 7413 | 21949 | 6043 | 1989 | 8032 | 36.59 |
| कुल | 165391 | 85455 | 250846 | 78990 | 29355 | 108345 | 43.19 |
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
भाजपा से देवेंद्र प्रताप सिंह, सपा से करूणा कांत मौर्य, राहुल कुमार वर्मा, अखंड प्रताप सिंह, डॉ अवधेश कुमार यादव, अवंतिका मिश्रा, एडवोकेट अविनाश प्रताप प्रजापति, किरन मौर्य एडवोकेट, गणेश प्रसाद दुबे, गुलशन तिवारी, गोविंद उपाध्याय, दिलीप कुमार गौतम, बाबूराम पांडेय, रजनीश पटेल, रणजीत सिंह, रामभजन, विनीत श्रीवास्तव बालू, विमला कुमारी यादव, शशिकला, डॉ शिव मोहन सिंह, श्रवण कुमार गुप्ता, डॉ सत्यमणि शुक्ल, सरजू प्रसाद धर दूबे, संतोष कुमार त्रिपाठी
कोट- मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाएं रखी जा रही हैं। दो को यहीं पर मतगणना होगा। मतदान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूरी सजगता और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाई, इसके लिए सभी को शुभकामनाएं। - रवि कुमार एनजी, आरओ/ कमिश्नर गोरखपुर