{"_id":"5f2abd5d8ebc3e411b541550","slug":"vhp-celebrated-ram-janma-bhoomi-pujan-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विहिप ने ऐसे मनाया राम जन्मभूमि पूजन का उत्सव, तस्वीरों में शहर का नया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने ऐसे मनाया राम जन्मभूमि पूजन का उत्सव, तस्वीरों में शहर का नया रंग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम मंदिर
- फोटो : राजेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का उत्सव बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने मनाया। प्रांतीय कार्यालय पर दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा। देर शाम महाआरती हुई। 151 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पटाखे फोड़कर जश्न मनाने के साथ ही मिठाइयां बांटी गईं।
2 of 5
राम मंदिर
- फोटो : राजेश कुमार
राम जन्मभूमि पर पूजन व आधारशिला रखने के साथ ही विहिप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही हवन-पूजन हुआ, फिर यज्ञ में आहूति डाली गई।
3 of 5
गोरखनाथ मंदिर में मनाया गया जश्न
- फोटो : अमर उजाला।
महानगर अध्यक्ष विजय खेमका ने पत्नी के साथ राम दरबार का विधिवत पूजन अर्चन किया, फिर भजन मंडली के जितेंद्र व सुनीषा श्रीवास्तव ने भगवान राम के मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। अयोध्या भूमि पूजन में गए प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय ने भी संदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम मंदिर
- फोटो : राजेश कुमार
बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि 500 वर्षों की लड़ाई के बाद यह मौका आया है। हम अपने आराध्य श्रीराम के मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखते हुए देख रहे हैं। राम मंदिर सामाजिक एकता सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगा। वहीं राम राज्य का प्रतीक होगा।
विज्ञापन
5 of 5
VHP
- फोटो : अमर उजाला।
इस मौके पर विहिप प्रांत उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण त्रिपाठी, विष्णु प्रताप सिंह,एमपी सिंह, महानगर संयोजक अशोक सिंह, माया गुप्ता, रूपरानी, राजेश गुप्ता, कंचनलता खेमका, विनीता पांडेय, अनुराग खेमका, देवीलाल, राहुल गुप्त, पंकज मिश्रा, समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।