गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल किनारे पैडलेगंज से नया सवेरा मार्ग पर रविवार सुबह उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूल के बच्चों ने योग, खेल और नृत्य आदि कार्यक्रमों के जरिए स्मार्ट स्ट्रीट के लिए जागरूक किया।
सांसद रवि किशन, विधायक प्रदीप शुक्ला, एडीजी अखिल कुमार, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। सांसद रवि किशन ने साइकलिंग कर सेहत के प्रति जागरूक किया।
2 of 5
रामगढ़ताल किनारे उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रशासन, पुलिस और राहगीरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की सुबह छह बजे से नौ बजे तक पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग पर ‘गोरखपथ’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जुंबा डांस, साइकलिंग, योग के साथ ही विभिन्न तरह के खेल और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्मार्ट स्ट्रीट की संकल्पना को साकार करने की कोशिश की गई। कार्यक्रम का थीम ‘अपनी राहें, अपनी आजादी’ था।
3 of 5
रामगढ़ताल किनारे उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त अविनाश सिंह, एसपी ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह, एडीएम प्रशासन पुरषोत्तम गुप्ता, एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर एसडीएम सदर अनुपम मिश्रा, डीआईओएस के अलावा पुलिस, प्रशासन और नागरिक सुरक्षा कोर के कई अधिकारी मौजूद रहे।
4 of 5
रामगढ़ताल किनारे उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
अधिकारियों ने भी किया योग और साइकलिंग
सुबह पांच बजे ही पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग पर गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया। नया सवेरा के पास मुख्य मंच लगाया गया था तो सड़क की दोनों पटरियों पर शतरंज, कैरम, पेंटिंग और कविता पाठ आदि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए मेज और कुर्सियां लगाई गईं थी। आमजन के साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी योग और साइकलिंग की।
5 of 5
रामगढ़ताल किनारे उत्सव
- फोटो : अमर उजाला।
पूरी सड़क पर लोग वॉक करते, साइकिल चलाते और योग-ध्यान करते दिखाई पड़े। नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा, सफाई, यातायात नियमों, महिला अपराध, साइबर क्राइम से बचाव, विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जागरूक किया गया।