फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: पांच बार सांसद बनने के बाद मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, पढ़िए इनके संघर्ष की कहानी

Sat, 15 Jan 2022 04:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Jan 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022 Yogi Adityanath became CM after becoming MP for five times from Gorakhpur
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव 2022 में गोरखपुर से उम्मीदवार बनेंगे। ऐसे में तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या, देवबंद और गोरखपुर में से कहां से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पहली सूची में 107 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। आज हम आपको सीएम योगी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके संघर्ष की कहानी को बयां करता है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पंचूर गांव, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। सीएम योगी ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की। इसी कॉलेज से उन्होंने एमएससी भी की। योगी आदित्यनाथ 1992 में गोरखपुर आए और महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ली। इसके बाद वह 1994 में संन्यासी बन गए।

UP Election 2022 Yogi Adityanath became CM after becoming MP for five times from Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

महंत अवेद्यनाथ के निधन के बाद योगी को गोरखनाथ मंदिर का महंत बना दिया गया। बता दें कि 1998 में योगी ने गोरखपुर लोकसभा सीट से पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा और वो जीत गए। 12वीं लोकसभा चुनाव में वो सबसे कम उम्र के सांसद थे, उस समय उनकी उम्र केवल 26 वर्ष की थी। 1998 से लेकर मार्च 2017 तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद रहे। 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार 5 बार सांसद चुने गए हैं।

 

UP Election 2022 Yogi Adityanath became CM after becoming MP for five times from Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

योगी आदित्यनाथ के पिता फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे। योगी आदित्यनाथ अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले गए थे। सीएम योगी चार भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर के हैं। उनके दो भाई कॉलेज में नौकरी करते हैं, जबकि एक भाई सेना की गढ़वाल रेजिमेंट में सूबेदार हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 Yogi Adityanath became CM after becoming MP for five times from Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

योगी के गुरु अवेद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। यहीं से योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पारी शुरू हुई। 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो उस समय वह सबसे कम उम्र के सांसद थे, वो 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने।

 

विज्ञापन
UP Election 2022 Yogi Adityanath became CM after becoming MP for five times from Gorakhpur
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

योगी आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, हिंदू युवा वाहिनी संगठन हिंदू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है। सात सितंबर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में वे बाल-बाल बच गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed