फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी मिशन 2022: पीएम मोदी की रैली से भाजपा कराएगी ताकत का एहसास, जातीय-सामाजिक समीकरण भी साधेगी

Sun, 05 Dec 2021 10:09 AM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Dec 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2022 BJP will show Strength on inauguration ceremony of AIIMS and fertilizer factory and PM Modi rally
पीएम मोदी(file) - फोटो : पीटीआई
गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और खाद कारखाने के लोकार्पण समारोह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बहाने भाजपा अपनी ताकत का एहसास कराएगी। इन कार्यक्रमों के जरिए जातीय व सामाजिक समीकरण साधना भी एक मकसद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा व मेयर सीताराम जायसवाल के साथ ही गोरखपुर मंडल के सांसद, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री भी प्रधानमंत्री के मंच पर होंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को गोरखपुर आएंगे। वह खाद कारखाना मैदान से ही गोरखपुर को विकास की सौगात देंगे। साथ ही महारैली करके पूर्वांचल और यूपी की जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। कार्यक्रम को भाजपा की प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने भव्य बनाने की तैयारी की है। खाद कारखाना मैदान में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी रहेंगे। इन नेताओं की अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में अच्छी पकड़ है। मुख्य मंच पर गोरखपुर के क्षेत्र के 10 सांसदों को भी जगह दी जाएगी। राज्य सरकार के 10 मंत्री भी प्रधानमंत्री के मंच पर रहेंगे। तीसरे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसका ब्योरा तैयार करके पीएमओ को भेज दिया गया है।
UP Election 2022 BJP will show Strength on inauguration ceremony of AIIMS and fertilizer factory and PM Modi rally
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
संजय निषाद को भी मंच पर मिल सकती है जगह
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी संजय निषाद को प्रधानमंत्री के मंच पर जगह मिल सकती है। निषाद पार्टी का भाजपा से समझौता है। गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज व प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मंडल की कई विधानसभा सीटें निषाद बहुल हैं। गोरखपुर में ही नौ विधानसभा सीटें हैं। जो आंकड़े राजनीतिक दलों के पास हैं, उनके मुताबिक इन विधानसभा क्षेत्रों में पांच लाख से ज्यादा निषाद मतदाता हैं। एमएलसी संजय निषाद को मंच पर लाकर भाजपा निषाद मतदाताओं को संदेश देगी और आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील करेगी।
UP Election 2022 BJP will show Strength on inauguration ceremony of AIIMS and fertilizer factory and PM Modi rally
अनुप्रिया पटेल।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
अनुप्रिया पटेल भी पीएम के मंच पर होंगी
केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी एम्स, खाद कारखाना के लोकार्पण समारोह में आ सकती हैं। अनुप्रिया पटेल को प्रधानमंत्री के मंच पर जगह मिलनी तय है। दरअसल, गोरखपुर-बस्ती मंडल में पटेल मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) के प्रत्याशी अमर सिंह चौधरी ने सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ सीट से चुनाव जीता था। बस्ती में भी काफी पटेल मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022 BJP will show Strength on inauguration ceremony of AIIMS and fertilizer factory and PM Modi rally
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री का होगा तीन जगह स्वागत
प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है। पहले एयरपोर्ट, फिर लोकार्पण समारोह के हेलीपैड और मुख्य मंच के पीछे भाजपा नेता, कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसकी सूची तैयार करके पीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
UP Election 2022 BJP will show Strength on inauguration ceremony of AIIMS and fertilizer factory and PM Modi rally
गोरखपुर भाजपा प्रतिनिधि।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
अलग मंच पर बैठेंगे भाजपा विधायक
भाजपा विधायकों को प्रधानमंत्री के मंच पर जगह नहीं मिलेगी। गोरखपुर क्षेत्र के 32 विधायकों के लिए एक और मंच बनाया जा रहा है। इस मंच पर गोरखपुर-बस्ती मंडल के विधायक विराजेंगे। कुछ पूर्व विधायकों को भी न्योता भेजा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed