फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शादी में दुल्हन के भाई का कत्ल... इस बात से नाराज बरातियों ने मार डाला, थाने में दूल्हा; देखें तस्वीरें

Fri, 21 Feb 2025 01:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Feb 2025 01:34 PM IST
सार

Murder In Kushinagar: कुशीनगर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन के भाई की बरातियों ने हत्या कर दी। बचाव में आए कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने दूल्हे समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Up Crime News Bride Brother Stabbed and Murdered At His Wedding in Kushinagar News in Hindi
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला
Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। देवरिया से कुशीनगर में आई बरात में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बचाव में आए युवक का मौसेरा और फुफेरा भाई समेत कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के सुकरौली के हाटा के पैकौली लाला टोला गांव में बुधवार रात डीजे बंद कराने पर दूल्हे के चचेरे भाई ने चाकू मार कर दुल्हन के बड़े भाई की हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे उसके छोटे, मौसेरे और फुफेरे भाई को भी चाकू मार दिया। इस विवाद के बाद बिना शादी बरात लौट गई। 
Up Crime News Bride Brother Stabbed and Murdered At His Wedding in Kushinagar News in Hindi
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। दूल्हे समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती दुल्हन के मौसेरे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 
Up Crime News Bride Brother Stabbed and Murdered At His Wedding in Kushinagar News in Hindi
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शोर ज्यादा होने के कारण डीजे बंद कराने को कहा
पैकौली लाला टोला गांव निवासी लाल मोहन पासवान की बेटी की बुधवार को शादी थी। देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के जोगिया गांव से बरात आई थी। द्वार पूजा, जयमाल के बाद विवाह की तैयारी चल रही थी। मंडप के पास डीजे होने के कारण शोर ज्यादा हो रहा था। इस पर लोगों ने डीजे बंद कराने को कहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Crime News Bride Brother Stabbed and Murdered At His Wedding in Kushinagar News in Hindi
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे के चचेरे भाई ने चाकू से किया हमला
दुल्हन का भाई अजय (24) डीजे बंद कराने गया। यह बात दूल्हे के चचेरे भाई अभिषेक पासवान को बुरी लग गई और उसने चाकू निकालकर अजय की गर्दन पर वार कर दिया। यह देख अजय का छोटा भाई सत्यम (18), रूद्रपुर के भैंसहा गांव निवासी उसका मौसेरा भाई रामा पासवान (32) और बैतालपुर का पिंटू पासवान (21) पहुंचे तो आरोपी ने चाकू से इन लोगों पर भी हमला कर दिया। इस घटना से वहां चीख पुकार मच गई। अधिकतर बराती भाग निकले। 
विज्ञापन
Up Crime News Bride Brother Stabbed and Murdered At His Wedding in Kushinagar News in Hindi
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के साथ मामा समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। दुल्हन की भाई की हत्या के बाद चीख पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया। लोगों ने घायलों को सकुरौली पीएचसी पर पहुंचाया, जहां से घायलों को डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, रामा पासवान की हालत नाजुक बनी हुई है
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed