फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए कौन हैं वो 17 भाजपा प्रत्याशी धुरंधर, जिनका निर्विरोध निर्वाचन है तय

Fri, 09 Jul 2021 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jul 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election of BJP candidates fixed in 17 blocks in Gorakhpur
गोरखपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर हंगामे, बवाल और मारपीट के बीच गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए नामांकन में 20 में से 16 ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। पांच ब्लॉक में सीधा मुकाबला होगा। शुक्रवार को खजनी ब्लॉक से रंजना सिंह ने पर्चा वापस ले लया है। ऐसे में यहां भाजना उम्मीदवार अंशु सिंह निर्विरोध हो गई हैं।



जिन ब्लॉकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है, उनमें खजनी में अंशु सिंह, गगहा में शिवाजी चन्द, गोला में कुशमावती देवी, कैम्पियरगंज में अश्वनी जायसवाल, भरोहिया से डॉ. सुनीता सिंह, जंगल कौड़िया से बृजेश यादव, पाली से शशि प्रकाश सिंह, पिपराइच से जनार्दन जायसवाल, कौड़ीराम में नीता सिंह, खोराबार में शिव प्रसाद जायसवाल, सरदारनगर से शशिकला यादव, ब्रह्मपुर से सुमन यादव, पिपरौली ब्लॉक से दिलीप कुमार यादव, चरगांवा से वंदना सिंह, भटहट से रेखा सिंह, बांसगांव से  लालमती का नाम शामिल है।

बेलघाट, उरुवां, सहजनवां और बड़हलगंज में दो या तीन प्रत्याशियों के नामांकन की वजह से इन ब्लॉकों में मुकाबला हो सकता है। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन तीन बजे के बाद मतों की गिनती होगी।
 

Unopposed election of BJP candidates fixed in 17 blocks in Gorakhpur
शांति देवी। - फोटो : अमर उजाला।
उरुवां: भाजपा विधायक की बहू के खिलाफ निर्दल प्रभावती ने भरा पर्चा
उरुवां ब्लॉक में पूरी कोशिश के बाद भी निर्विरोध निर्वाचन को लेकर खजनी के भाजपा विधायक संत प्रसाद राजनीतिक गोटी नहीं सेट कर पाए। वहां से विधायक की बहू वार्ड संख्या 45 से निर्वाचित शांति बेलदार ने दो सेट में पर्चा भरा। उनके खिलाफ वार्ड संख्या 46 से निर्वाचित प्रभावती देवी ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। बवाल की आशंका में सुबह से ही वार्ड में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही, हालांकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक बीती।

 
Unopposed election of BJP candidates fixed in 17 blocks in Gorakhpur
रेखा सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

भटहट : राधेश्याम की पुत्रवधू के खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ
बीज एवं प्रमाणिकता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह की पुत्रवधू रेखा सिंह का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। उनके खिलाफ किसी ने पर्चा ही नहीं भरा। वार्ड नंबर 10 से सदस्य निर्वाचित रेखा 315 वोट से विजयी हुई थीं। उन्हें 618 वोट मिले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unopposed election of BJP candidates fixed in 17 blocks in Gorakhpur
दिलीप कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला।
पिपरौली : दो बार प्रधान रहे, अब ब्लॉक प्रमुख बनना तय
पिपरौली ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कालेसर निवासी दिलीप कुमार यादव 2010 से 2020 तक दो बार प्रधान रहे हैं। इस बार 2021 में महिला सीट होने की वजह से उनकी पत्नी रेनू यादव प्रधान निर्वाचित हुईं। अब दिलीप का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। उनके खिलाफ किसी ने पर्चा ही नहीं भरा। उन्हें पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता दूबे, संजय दूबे, सतपाल सिंह, अश्विनी त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।

 
विज्ञापन
Unopposed election of BJP candidates fixed in 17 blocks in Gorakhpur
अंशु सिंह - फोटो : अमर उजाला।
खजनी: तनाव के बीच दो प्रत्याशियों ने भरा था पर्चा
बवाल की आशंका में खजनी ब्लॉक पर पुलिस सुबह से ही मुस्तैद रही। सीओ इंदू प्रभा सिंह व थानाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य खुद नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पूरे समय जमे रहे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह के भाई गुलाब सिंह की पुत्र वधू भाजपा समर्थित अंशु सिंह ने नामांकन किया। उनके खिलाफ निर्दल उम्मीदवार रंजना सिंह पत्नी अमित सिंह ने नामांकन किया। हालांकि शुक्रवार को रंजना सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंशु सिंह ने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। कहा कि उनके ससुर गुलाब सिंह व पति सुरेंद्र बहादुर सिंह 35 साल तक ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। उन्होंने जनता की सेवा की और जनता ने भी बहुत सम्मान दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed