फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत की खबर: गोरखपुर में 300 बेड के दो कोविड अस्पताल तैयार, सीएम की हरी झंडी का इंतजार

Wed, 02 Jun 2021 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Jun 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Two Covid hospitals of 300 beds ready in Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में इसी सप्ताह 300 बेड के दो कोविड अस्पताल शुरू हो सकते हैं। महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 200 बेड के अलावा बड़हलगंज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के कोविड अस्पताल का मंगलवार को हुआ ड्राई रन किया गया, जोकि सफल रहा। जिला प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही इन अस्पतालों का संचालन शुरू हो जाएगा।


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर केयर इंडिया, महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 200 बेड के अस्पताल का संचालन करेगी। इस पर आने वाले खर्च और संसाधनों को जुटाने में विमान बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी बोइंग समेत कई अन्य कंपनियां केयर इंडिया की मदद कर रही हैं। वहीं, होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के कोविड अस्पताल में 50 बेड आईसीयू और 50 बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की शुरुआत की जा रही है। पहले चरण में अलग से 25 वेंटिलेटर की व्यवस्था की जा रही है। 15 डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
Two Covid hospitals of 300 beds ready in Gorakhpur
कोविड 19 - फोटो : PTI

अस्पताल में हर दो बेड पर एक नर्स, हर चार बेड पर एक वार्ड ब्वाय, हर दस बेड पर एक स्वीपर की तैनाती की जा रही है। मरीजों के साथ रहने वाले तीमारदारों के भोजन की भी निः शुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही एक्सरे, पैथोलॉजी की भी सुविधा होगी।

 

Two Covid hospitals of 300 beds ready in Gorakhpur
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला

चल रही है ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी
बड़हलगंज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बन रहे कोविड अस्पताल के लिए ऑक्सीजन प्लांट मंगलवार देर शाम तक पहुंच गई है। बुधवार को इसके लगााने का काम शुरू हो गया। जब तक यह काम चलेगा तब तक सिलिंडर से ऑक्सीजन की जरूरत पूरी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two Covid hospitals of 300 beds ready in Gorakhpur
सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
पहले 26 मई को होना था उद्घाटन
गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बन रहे 200 बेड के कोविड अस्पताल और बड़हलगंज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बन रहे 100 बेड के कोविड अस्पताल की शुरूआत जिला प्रशासन 26 मई को करना चाहता था, मगर तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोक दिया था। साथ ही सभी तैयारियां पूरी करने के लिए सप्ताह भर की मोहलत दी थी।  
 
विज्ञापन
Two Covid hospitals of 300 beds ready in Gorakhpur
आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में 200 बेड और बड़हलगंज होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के कोविड अस्पताल का ड्राई रन सफल रहा। मुख्यमंत्री के तरफ से निर्देश मिलते ही इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed