फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के इस अस्पताल में शुरू हुआ कोरोना की दूसरी वैक्सीन का ट्रायल, इन पर किया जा रहा परीक्षण

Wed, 19 Aug 2020 08:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Aug 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Trial of second Corona vaccine also started in Rana Hospital Gorakhpur
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

कोरोना की दूसरी वैक्सीन का ट्रायल राणा हॉस्पिटल ने मंगलवार को शुरू कर दिया है। पहले दिन जायडस कैडिला की वैक्सीन 25 वालंटियर को लगाई गई है। जल्द ही 75 वालंटियरों को और वैक्सीन लगाई जाएगी। जायडस कैडिला भारत की दूसरी फार्मा कंपनी है। इसके वैक्सीन के ट्रायल की अनुमति इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने दी है। पहली स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक की वैक्सीन का ट्रायल पहले ही पूरा हो चुका है। वालंटियरों की निगरानी की जा रही है।

Trial of second Corona vaccine also started in Rana Hospital Gorakhpur
गोरखपुर राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक जायडस कैडिला की वैक्सीन (जेडवाईसीओ- डी) का ट्रायल राणा हॉस्पिटल ने शुरू कर दिया है। पहले दिन 25 लोगों को पहला डोज दिया गया। बता दें कि  100 वालंटियरों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। अब तक  85 वालंटियर मिल चुके हैं जबकि 15 वालंटियरों की और जरूरत है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त (बुधवार) है।

Trial of second Corona vaccine also started in Rana Hospital Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सभी वालंटियरों को अधिकतम चार दिन में वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। दूसरी डोज 28वें दिन व तीसरी डोज 56वें दिन देनी है। हर सातवें दिन उनके सेहत की जांच की जाएगी। वहीं, भारत बायोटेक की वैक्सीन जिन वालंटियरों को 31 जुलाई को दी गई थी, उन्हें 14 अगस्त को दूसरा डोज दिया गया है। अब तक किसी वालंटियर को स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। फोन पर उनकी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trial of second Corona vaccine also started in Rana Hospital Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

डॉक्टरों की निगरानी में रहे चार घंटे वालंटियर
जिन वालंटियरों को पहली डोज दी गई। उन्हें चार घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अब तक किसी वालंटियर को स्वास्थ्य की समस्या नहीं हुई है। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सभी वालंटियरों को एक डायरी दी गई है जिसपर प्रतिदिन उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में लिखना है।

विज्ञापन
Trial of second Corona vaccine also started in Rana Hospital Gorakhpur
डॉ सोना घोष। - फोटो : अमर उजाला।

राणा हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. सोना घोष ने कहा कि विशेषज्ञों व रिसर्च टीम की देखरेख में ट्रायल चल रहा है। वैक्सीन लगाने के बाद चार घंटे वालंटियर डॉक्टरों की निगरानी में रहे हैं। किसी के स्वास्थ्य से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। यह वैक्सीन के लिए अच्छा संकेत है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed