फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बढ़ा कोरोना का खतरा: इस साल मरीजों के मिलने का टूटा रिकॉर्ड, जानिए कितने मिले संक्रमित

Tue, 06 Apr 2021 09:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Apr 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 5 april 2021
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा है। पिछले साल 25 अक्तूबर को 132 मरीज मिले थे। इसके सात माह बाद अप्रैल में सोमवार को फिर 132 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।



 

Todays active corona cases in Gorakhpur 5 april 2021
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

पिछले साल अप्रैल में एक भी मरीज नहीं मिले थे। इस बार संक्रमण की रफ्तार शहर में ज्यादा है। सोमवार को मिले मरीजों में 79 लोग शहर के हैं, जबकि 50 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। संक्रमितों में से दो मुंबई से आए हैं। इनकी जांच एयरपोर्ट पर की गई है।
 
 

Todays active corona cases in Gorakhpur 5 april 2021
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 132 नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 22,247 हो गई है। इनमें 21,242 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 368 है। वहीं, एक्टिव केस 637 हो गए हैं। शहरी थाना क्षेत्र में कुल 79 नए मरीज मिले हैं। शहरी थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक कैंट 23, शाहपुर 17, गोरखनाथ 17, कोतवाली 16, तिवारीपुर दो, रामगढ़ताल तीन और राजघाट में एक नया मरीज मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 5 april 2021
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : iStock

ग्रामीण थाना क्षेत्र में 50 मरीज मिले हैं। इनमें सरदारनगर, कौड़ीराम, बेलघाट, पिपरौली, बांसगांव, सहजनवां में एक-एक, गोला, भटहट, खजनी, पाली में दो-दो, चरगावां में सर्वाधिक 18, खोराबार में छह, पिपराइच में तीन और उरुवा में नौ नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा तीन मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने कहा कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोग सतर्क रहें और सुरक्षित रहते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।

 

विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 5 april 2021
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

स्वास्थ्य विभाग की सूची पर बनेगा कंटेनमेंट जोन
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश मिले हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग प्रशासन को नए सिरे से कंटेनमेंट जोन की सूची उपलब्ध कराएगा। मंगलवार से इसकी शुरुआत होगी। शहर में कंटेनमेंट जोन बनाना प्राथमिकता में रहेगा। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। एक मरीज मिलने पर उस एरिया में 20 घर कंटेनमेंट जोन में शामिल होंगे। एक से अधिक मरीज मिलने पर 60 घरों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया जाएगा। प्रशासन को इसकी सूची उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की मदद से कंटेनमेंट जोन बनेंगे। इस जोन में शामिल लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed