फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 17 की मौत, 1078 मिले पॉजिटिव मरीज

Sat, 24 Apr 2021 09:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Apr 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 23 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में लगातार दूसरे दिन एक हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। 24 घंटे के अंदर जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक 1078 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में 17 मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें नौ गोरखपुर के रहने वाले थे जबकि आठ अन्य जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के अंदर पोर्टल पर चार मौतों के आंकड़े को अपलोड किया है जबकि दो का विवरण जारी किया है। इसके बाद से मृतकों की संख्या 409 हो गई है।



 

Todays active corona cases in Gorakhpur 23 april 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना का संक्रमण जारी है। शुक्रवार को देहात क्षेत्र के मुकाबले शहरी क्षेत्र में अधिक संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को 404 मरीज मिले हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में 622 संक्रमित मिले। 52 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 33785 हो गई है। इसमें 25041 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। करीब साढ़े आठ हजार लोग अभी भी संक्रमण की चपेट में हैं। एक्टिव केस 8335 तक पहुंच गया है। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है।

 

Todays active corona cases in Gorakhpur 23 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

17 मौतों में से नौ गोरखपुर के निवासी थे
बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में मिलाकर 24 घंटे के अंदर 17 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इनमें जिले के रुस्तमपुर के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग, 56 वर्षीय महिला, प्रीत बिहार कॉलोनी की 50 वर्षीय महिला, शाहपुर की 61 वर्षीय महिला, बेतियाहाता के 71 वर्षीय बुजुर्ग, शिवमंदिर के निकट रहने वाली 58 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा जिले के तीन अन्य की मौत निजी अस्पतालों में हुई है। इसके अलावा देवरिया के 70 और 60 वर्षीय पुरुष, संतकबीरनगर की 58 वर्षीय महिला, महराजगंज का 63 वर्षीय बुजुर्ग, बिहार की महिला और दिल्ली के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 23 april 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

667 ने जीती कोरोना से जंग
कोरोना संक्रमण के बीच 667 ने शुक्रवार को कोरोना से जंग जीत ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कोरोना से जंग जीत रहे हैं। यह अच्छी बात है। कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 23 april 2021
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media
30 वायल रेमडेसिविर इंजेक्शन मिला
जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति अब भी ठीक नहीं हो सकी है। शुक्रवार को महज 30 वायल रेमडेसिविर ही उपलब्ध हो सका है। इसके बाद डीएम ने 80 वायल का इंतजाम कराया। कुल 110 वायल ही बाजार में मौजूद रहा जबकि एक हजार से अधिक वायल की मांग रही। इस कारण ज्यादातर मरीजों के परिजनों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर भालोटिया मार्केट में करीब 1500 से अधिक पत्ते फेबिफ्लू दवा के आ गए हैं। ऐसे में लोगों को फेबिफ्लू के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed