गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 20 की मौत, 1021 नए मिले संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में शुक्रवार को कोरोना से 1021 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें 508 संक्रमित शहर के हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में अब तक 48157 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 511 की मौत हो चुकी है। 38803 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 8883 सक्रिय मरीज हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले के सहजनवां, डिहवा व मझगांवा निवासी एक-एक महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र क्रमश: 45, 40 व 74 वर्ष थी। इसी वार्ड में भर्ती बड़गो, खजनी, गोला, बशारतपुर, उत्तरासोत व नयनसर के एक-एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। इनकी उम्र क्रमश: 82, 23, 73, 57, 50 व 54 वर्ष थी। इसके अलावा सोनभद्र, मेरठ, बिहार के गोपालगंज, महराजगंज, देवरिया के एक-एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। कुशीनगर के छह मरीजों ने भी कोरोना से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया।
कोरोना से व्यवसायी की मौत
कोरोना संक्रमण से पीड़ित सराय गुलरिहा निवासी व्यवसायी दयानंद जायसवाल (57) ने शुक्रवार की दोपहर में शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे बीते कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामाश्रय निषाद, सभापति उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक संतराज यादव, रविप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान सुमित सहानी, अश्वनी जायसवाल, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण मिश्र, खड्ग बहादुर यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।