गोरखपुर रेलवे स्टेशन की एक पहचान विश्व के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन के रूप में भी है। जिसकी लंबाई 1366.4 मीटर (4,483 फीट) है। लेकिन नए साल में यह खिताब छिन जाएगा।
नए साल में गोरखपुर से छिन जाएगा ये खास खिताब, अब यहां बन रहा विश्व का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में इससे भी बड़ा प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है, जो गोरखपुर से भी बड़ा है। इसकी लंबाई 1400 मीटर होगी। यह प्लेटफॉर्म कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर बनाया जा रहा है, जिसका कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।
हुबली स्टेशन, दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) जोन का मुख्यालय है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यहां बन रहा प्लेटफार्म भारत और दुनिया के सबसे बड़े गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म से भी बड़ा होगा।
एसडब्ल्यूआर की ओर से हुबली के प्लेटफॉर्म नंबर-1 का विस्तार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म को विस्तारित किए जाने की योजना पर काम हो रहा है। नए साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
बता दें हुबली रेलवे जंक्शन बेंगलुरु रेलवे स्टेशन के बाद कर्नाटक का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। क्योंकि हुबली जंक्शन मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों की रेलवे लाइंस को आपस में जोड़ता है। इस जंक्शन पर कई अन्य विकास कार्य भी होने है जो कि कोविड-19 की वजह से सुस्त हो गए थे।