फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के इस शख्स ने 14वें फ्लोर पर तैयार कर डाले तीन गार्डन, तस्वीरों में देखें इसकी खूबसूरती

Thu, 13 Aug 2020 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Aug 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
three terrace gardens done on 14th floor by Birendra Singh, director of Kohli Motors gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर की बहुमंजिली इमारतों में रहने वाले अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कैसे अपने घर में हरी सब्जियां उगाएं या बागवानी करें। ऐसे लोगों के लिए गोलघर स्थित कोहली मोटर्स के संचालक बीरेंद्र सिंह कोहली एक नजीर हैं। बीरेंद्र को बागवानी से इतना लगाव है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज रोड स्थित जेमिनी पैराडाइज के 14वें फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट में तीन टैरेस गार्डन तैयार कर दिए हैं।

three terrace gardens done on 14th floor by Birendra Singh, director of Kohli Motors gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

बीरेंद्र अपनी व्यस्त दिनचर्या में भी रोजाना दो घंटे बागवानी के लिए निकालते हैं। यही वजह है कि उनके गार्डन में करीब 650 गमलों में फूल और पौधे लहलहाते हैं। अमर उजाला से बातचीत में बीरेंद्र कोहली ने बताया कि बचपन में एक मित्र के यहां गार्डन देखा था, तब मन में इच्छा हुई की खुद का गार्डन तैयार करूंगा। मगर किराए के मकान में यह संभव नहीं था।

three terrace gardens done on 14th floor by Birendra Singh, director of Kohli Motors gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

बीरेंद्र कोहली ने चार साल पहले जब खुद का आवास लिया तो 14वें फ्लोर पर मकान मिला। किसी से टैरेस गार्डन का आइडिया मिला। फिर क्या था 6500 स्क्वायर फीट के पूरे मकान में से 1200, 1000 और 300 स्क्वायर फीट के तीन टैरेस गार्डन तैयार कर डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
three terrace gardens done on 14th floor by Birendra Singh, director of Kohli Motors gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

बीरेंद्र कोहली ने बताया कि उनके गार्डन में डेलिया, साइकस, पॉम, रात की रानी, रोज की विभिन्न प्रकार, तुलसी समेत सजावटी पौधों की भरमार है। गार्डन की देखभाल में उनकी पत्नी जसलीन कौर, पिता परमजीत सिंह और लॉकडाउन के दौरान घर पर मौजूद बच्चे रौनक और तान्या साथ निभाते हैं। बागवानी के लिए उन्होंने कोई भी माली नहीं रखा है।

विज्ञापन
three terrace gardens done on 14th floor by Birendra Singh, director of Kohli Motors gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

लोग उड़ाते थे मजाक
बीरेंद्र कोहली ने बताया कि घर में तीन गार्डन तैयार करने की बात सुनकर लोग मजाक उड़ाते थे। उनका कहना था कि बेकार में पैसे बर्बाद कर रहे हो। इस पर वह शालीनता से बोलते थे कि आप जो धूम्रपान करते हो, उसमें क्या मजा मिलता है। आप भी बागवानी करके देखो, घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed