गोरखपुर में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण मार्च में शुरू हो सकता है। इस बार पोलियो अभियान की तर्ज पर टीकाकरण किया जाएगा। आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
पोलियो अभियान की तर्ज पर लगेगा कोविड टीका, इन खास लोगों से ली जाएगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण में आम नागरिकों को (50 साल से ऊपर के लोगों को) टीका लगाया जाना है। इसके लिए वोटर लिस्ट के जरिए करीब आठ लाख लोगों की पहचान की गई है।
कोविड टीकाकरण के दो चरण लगभग पूरे हो चुके हैं। पहले चरण के दो राउंड में टीका लगवाने वालों को बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी है। ऐसे में विभाग ने तीसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि तीसरे चरण के टीकाकरण में सभी हेल्थ वर्करों को लगाया जाएगा, ताकि समय रहते अभियान पूरा हो सके। इस बार पोलियो की तर्ज पर कोविड टीका लगाने का लक्ष्य है। मॉनिटरिंग के लिए सभी क्षेत्रों में मेडिकल ऑफिसर को लगाया जाएगा।
सप्ताह में चार दिन हो सकता है टीकाकरण
सीएमओ ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी के सहयोग से 50 साल से ऊपर के लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सूची में पहले ऐसे लोगों के भी नाम शामिल किए जाएंगे, जो शुगर, बीपी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में संख्या अधिक होने से सप्ताह में चार दिन टीकाकरण हो सकता है। अभी सप्ताह में केवल दो दिन टीकाकरण हो रहा है। फिलहाल विभाग शासन के निर्णय का इंतजार कर रहा है।