फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं गोरखपुर टेराकोटा के उत्पाद, अब शहर के इन खास जगहों पर भी आएंगे नजर

Fri, 06 Nov 2020 08:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Nov 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
Terracotta products will be selling in Gorakhpur city malls and shopping complexes
टेराकोटा। - फोटो : अमर उजाला।
जल्द ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के प्रमुख मॉल और शॉपिंग कांप्लेक्स में भी एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल टेराकोटा के उत्पाद नजर आएंगे। जिला उद्योग केंद्र इस संबंध में मॉल व शॉपिंग कांप्लेक्स मालिकों से संपर्क में है। प्रयास किया जा रहा है कि दीवाली के पहले ही टेराकोटा उत्पादों को वहां भी बिक्री के लिए जगह मिल सके।
Terracotta products will be selling in Gorakhpur city malls and shopping complexes
गोरखपुर टेराकोटा। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के टेराकोटा उत्पाद पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। मगर अब भी अपने ही जिले में इनकी मार्केटिंग के अच्छे इंतजाम नहीं है। जबकि दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु समेत तमाम शहरों के व्यापारी यहां से ही ये उत्पाद ले जाकर अच्छी पैकेजिंग के बाद ऊंचे दामों में इनकी बिक्री करते हैं।
Terracotta products will be selling in Gorakhpur city malls and shopping complexes
टेराकोटा। फाइल - फोटो : अमर उजाला।
जिले के भीतर अगर कोई टेराकोटा उत्पादों का कद्रदान है तो उसे इसे खरीदने के लिए भटहट ब्लाक स्थित औरंगाबाद गांव जाना पड़ता है जहां की यह कला है। शहर के भीतर तो सिर्फ त्यौहारों या फिर गोरखपुर महोत्सव या कोई प्रदर्शनी लगने पर ही इसके स्टॉल दिखाई पड़ते हैं। इसे ध्यान में रखकर ही जिला उद्योग केंद्र ने यह पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Terracotta products will be selling in Gorakhpur city malls and shopping complexes
टेराकोटा। - फोटो : अमर उजाला।
अफसरों को उम्मीद है कि जल्द ही मॉल और शॉपिंग कांप्लेक्स में भी इन उत्पादों की बिक्री के लिए जगह मिल जाएगी। उनका कहना है कि दिवाली के मद्देनजर कई तरह के दीये व लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा तैयार करने का आर्डर शिल्पकारों को मिला है।
विज्ञापन
Terracotta products will be selling in Gorakhpur city malls and shopping complexes
टेराकोटा के उत्पाद का अवलोकन करते अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
उद्योग उपायुक्त आरके शर्मा ने बताया कि टेराकोटा उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए दिवाली से पहले उन्हें मॉल, सुपर मार्केट की दुकानों-शोरूम में बिक्री के लिए रखवाया जाएगा। इस सिलसिले में मॉल व शॉपिंग कांप्लेक्स मालिकों से बात चल रही है। इसके अलावा टेराकोटा के कुछ ट्रेडर्स भी माल बेचेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed