फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरवालों के मोबाइल पर रात एक बजे से आ रहा था अनजान लड़की का फोन, सुबह बेटे का मिला था शव

Sun, 09 Feb 2020 11:58 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: विजय जैन Updated Sun, 09 Feb 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Suspicious Student abhishek dead body found hanging from tree in Gorakhpur
अभिषेक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बारहवीं के छात्र अभिषेक का नीबी दुबे गांव के बागीचे में शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटका शव मिलने के मामले में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम भी खुदकुशी की ओर इशारा कर रहे हैं। अभिषेक का पैर जमीन पर मुड़ा होने की वजह से घरवालों ने हत्या का संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, अभी जांच जारी है। बता दें कि घटना से पहले अभिषेक के परिजनों के मोबाइल पर एक अनजान लड़की का फोन आ रहा था।

Suspicious Student abhishek dead body found hanging from tree in Gorakhpur
रोतो बिलखते परिजन (इनसेट में मृत छात्र अभिषेक) - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, नीबी दुबे गांव निवासी श्याम जी दुबे का पुत्र अभिषेक बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे खाद खरीदने के साथ ही स्कूल फीस जमा करने की बात कहकर साइकिल से घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। शुक्रवार की सुबह बागीचे में अभिषेक का पेड़ से लटकता शव मिला था जिसके बाद घरवालों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि अभिषेक ने खुदकुशी क्यों कि इस पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।

Suspicious Student abhishek dead body found hanging from tree in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
जेब से मिले 12 हजार रुपये
अभिषेक की जेब में 12 हजार रुपये मिले। शव के पास ही उसके दोनों मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए। उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से पेड़ पर लटका था। रस्सी नई खरीदी लग रही थी। शरीर पर मौजूद कुछ कपड़े उसके नहीं थे। पैर जमीन पर हल्का मुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suspicious Student abhishek dead body found hanging from tree in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
अभिषेक और अनुराग जुड़वा भाई
श्याम दुबे के तीन बेटों में सबसे बड़ा चंदन बीटेक के बाद तैयारी कर रहा है। अभिषेक और अनुराग जुड़वा हैं। दोनों उमाशंकर विद्यापीठ कोड़ारी, बड़हलगंज में 12 वीं के छात्र हैं।

अंजान नंबर से आया था लड़की का फोन
अभिषेक के घरवालों ने बताया कि रात में एक अनजान नंबर से एक लड़की ने फोन किया था। वह परेशान लग रही थी। अभिषेक के बारे में जानकारी ले रही थी। वह खुद को कुशीनगर की बता रही थी।
विज्ञापन
Suspicious Student abhishek dead body found hanging from tree in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

हालांकि जब अभिषेक के घरवाले उसके बारे में पूछताछ करने लगे तो वह बार-बार अपना पता बदल के बता रही थी। लड़की ने सुबह पांच बजे भी परिजनों से बात की थी। उसने कहा था कि कहीं अभिषेक के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई, उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed