Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रसंघ चुनाव आंदोलन: जिन्होंने बनाया था कुलपति को बंधक...उन्होंने ही फिर किया बवाल, तनावपूर्ण रहा DDU का हाल

Wed, 25 Sep 2024 01:36 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

कुलपति कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान सतीश प्रजापति और सत्यम गोस्वामी की हालत बिगड़ गई। दोनों छात्रनेता कुछ देर के लिए अचेत हो गए। इसके बाद अन्य छात्रों ने उन्हें पानी पिलाया। बताते हैं कि दंंडवत यात्रा के दौरान भी सतीश बार-बार गिर जा रहा था। रास्ते में उसने कुछ जगह उल्टियां की थीं।

विज्ञापन
Student leaders created ruckus regarding student union elections in Gorakhpur University had taken VC hostage.
छात्रनेताओं ने दंडवत विरोध जुलूस निकाला - फोटो : अमर उजाला
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय में हंगामा करने वाले छात्रों ने करीब डेढ़ माह पहले भी बवाल किया था। 13 अगस्त को कार्यालय में कुलपति को करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा था।
Trending Videos
Student leaders created ruckus regarding student union elections in Gorakhpur University had taken VC hostage.
प्रदर्शन करते छात्रनेता - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी दो घंटे तक जमकर बवाल काटा। इस दौरान कुछ छात्रनेता जहरीला पदार्थ खाने की धमकी भी दे रहे थे। इसके बाद एलआईयू व पुलिस सतर्क हो गई।
Student leaders created ruckus regarding student union elections in Gorakhpur University had taken VC hostage.
छात्रनेताओं को वीसी दफ्तर से बाहर निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुलपति कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने 13 अगस्त को चार घंटे तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुलपति कार्यालय का गेट बंद कर दिया था। इससे कुलपति कार्यालय में मौजूद शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी अंदर ही फंसे रह गए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों को रात आठ बजे वहां से हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Student leaders created ruckus regarding student union elections in Gorakhpur University had taken VC hostage.
जीप में बिठाकर थाने ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय की तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने 16 अगस्त को सात के खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें प्रतीक तिवारी, सत्यम गोस्वामी, मानवेंद्र यादव, अभिषेक यादव, हर्ष यादव, आदित्य पासवान और सतीश प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Student leaders created ruckus regarding student union elections in Gorakhpur University had taken VC hostage.
अचेत हो गए छात्रनेता - फोटो : अमर उजाला
अचेत हो गए दो छात्रनेता
कुलपति कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान सतीश प्रजापति और सत्यम गोस्वामी की हालत बिगड़ गई। दोनों छात्रनेता कुछ देर के लिए अचेत हो गए। इसके बाद अन्य छात्रों ने उन्हें पानी पिलाया। बताते हैं कि दंंडवत यात्रा के दौरान भी सतीश बार-बार गिर जा रहा था। रास्ते में उसने कुछ जगह उल्टियां की थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed