फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1970 में अत्याधुनिक तरीके से बना था ये काठ बंगला, अब बदल गई है इसकी सूरत, देखें तस्वीरें

Mon, 08 Jun 2020 04:47 PM IST
vivek shukla विवेक जायसवाल, महराजगंज।
विवेक जायसवाल, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Special story of Sohagibarwa Katha bangla in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में प्रकृति के मनोरम वातावरण के बीच बने काठ बंगले को अब संवरने की दरकार है। गुजरे वक्त में यह गुलजार हुआ करता था। अफसरों एवं सैलानियों की चहलकदमी खूब रहती थी लेकिन वक्त के साथ ही यह अपनी पहचान खोने के कागार पर है। वहीं वन विभाग इसे दुरूस्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया है। विभाग को अब मंजूरी का इंतजार है।
Special story of Sohagibarwa Katha bangla in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूरी पर सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर यूनिट में जंगल के बीच बना काठ बंगला आज अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, कभी इसे देखने के लिए नेपाल, बिहार या अन्य जगहों से लोग आते थे।

Special story of Sohagibarwa Katha bangla in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

1970 में बना यह लकड़ी का डाक बंगला इस समय के आधुनिक युग की सुविधाओं जैसा सब कुछ था, किचन में टाइल्स, बाथरूम, बरामदे के साथ अन्य जगह टाइल्स लगा था। बीते वक्त में जब भी कोई उच्चाधिकारी आते थे तो उसी बंगले में ठहरते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special story of Sohagibarwa Katha bangla in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

उजड़ गई खिड़की, टूटा दरवाजा
बदहाल काठ बंगला कभी आलिशान था लेकिन अब इसकी खिड़कियां उखड़ गई हैं। दरवाजे भी टूट चुके हैं। सोहगीबरवा के ग्राम प्रधान विनय सिंह बताते है कि कभी यह डाक बंगला पांच सितारा स्टार होटल जैसी सुविधा वाला हुआ करता था। लेकिन अब खंडहर हो चुका है। गांव के प्रभुनाथ बताते हैं कि हम लोग अपने बाबा द्वारा इस बंगले की कहानी सुनते थे। बाबा बताते थे की रोज उसे देखने के लिए भीड़ लगती थी। यह जंगल की मजबूत लकड़ियों से यह बना है।

विज्ञापन
Special story of Sohagibarwa Katha bangla in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
काठबंगले में यह होगी व्यवस्था
दो बेडरूम अटैच बाथरूम, एक किचन,एक डाइनिंग हाल, बरामदा। इंटीरियर के तहत सोफा, लाइटिंग आदि का कार्य कराया जाना है। जनरेटर, सोलर सिस्टम, वाटर फेसिलिटी आदि की भी सुविधा भी अलग से उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। इसकी जानकारी देते हुए डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि 60 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद जरूरी कार्य कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed