फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां हल्दी सोंठ के एक दिन के मुनाफे से बना था ये पंचमुखी शिव मंदिर, देखें भव्य तस्वीरें

Sat, 30 May 2020 07:50 AM IST
vivek shukla तारेश सिंह, मेंहदावल।
तारेश सिंह, मेंहदावल। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 May 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
Special story of Panchmukhi Shiva Temple in Sant kabir nagar
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर के मेंहदावल नगर को 'मंदिरों का नगर' कहा जाता है, यहां चारों तरफ ऐतिहासिक मंदिर विद्यमान हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सुअरहवा में एक दिन के हल्दी सोंठ के कारोबार से हुए मुनाफे से पंचमुखी शिव मंदिर की स्थापना की गई। इसके साथ ही यहां विशाल पोखरे का निर्माण भी कराया गया।

Special story of Panchmukhi Shiva Temple in Sant kabir nagar
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

वर्तमान समय में नगर पंचायत प्रशासन करीब सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से मंदिर व पोखरे का सुंदरीकरण कार्य पूरा करा रहा है तो वहीं यह मंदिर व्यवसाई के परिजनों ने गुरु गोरक्षनाथ मंदिर को दान करते हुए इसकी व्यवस्था व देखरेख की जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री व गुरु गोरक्षनाथ के पीठेश्वर योगी आदित्यनाथ के सुपुर्द कर दिया है।

Special story of Panchmukhi Shiva Temple in Sant kabir nagar
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

बहुत पहले की बात है मेंहदावल कस्बे के हरदीहट्टा निवासी व्यवसाई रामधन सेठ सुबह सैर सपाटे पर निकले थे कि पक्का पोखरा पर सैकड़ों बैल गाड़ियां हल्दी व सोठ लादकर खड़े थे। सेठ ने पूछा कि यह क्या है? तो बैलगाड़ी के साथ आए लोगों ने कहा कि इन बैल गाड़ियों में हल्दी व सोंठ लदा है। मेंहदावल कस्बे का नाम सुनकर यहां आया था लेकिन यहां किसी ने खरीदा ही नहीं,  इस नगर का नाम झूठ में विख्यात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special story of Panchmukhi Shiva Temple in Sant kabir nagar
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

यह बात सुनकर रामधन सेठ ने कहा कि आपका जितना भी माल है उसे यही उतार दो, उसके पैसा दूंगा। इसके बाद अचानक एक ही दिन में हल्दी व सोंठ का रेट दोगुना हो गया। सेठ ने उसकी बिक्री से कमाए गए मुनाफे से अपने निजी जमीन में पंचमुखी शिव मंदिर व विशाल पोखरे का निर्माण कराया। आज भी रामधन सेठ की यह कहानी लोगों की जुबां पर है।

सुअरहवा में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर व पोखरा ऐतिहासिक विरासत की पहचान बनी हुई है। वर्तमान समय में रामधन सेठ के परिजन आशुतोष जायसवाल, भवतोष, प्रवीण,अवनींद, पंकज व नीरज ने पंचमुखी शिव मंदिर पोखरा व अगल-बगल की जमीन गुरु गोरक्षनाथ मंदिर को दान करते हुए दान कर दिया।

विज्ञापन
Special story of Panchmukhi Shiva Temple in Sant kabir nagar
sant kabir nagar news - फोटो : अमर उजाला।

वही नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल ने इस ऐतिहासिक विरासत को संवारने का संकल्प लिया और नगर पंचायत के प्रस्ताव पर करीब 3.25 करोड़ की लागत से मंदिर का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव भी पास करा लिया अब यह विरासत मेंहदावल नगर की पहचान बन गई है।

यहां हर साल नाग पंचमी के दिन विशाल मेला का आयोजन होता है। अगल-बगल के क्षेत्र व जनपद के कई हिस्सों के श्रद्धालु पंचमुखी शिव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक करते हुए अपनी मनोकामनां की पूर्ति करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed