{"_id":"6a949b7cc852ea191a0363ce","slug":"direct-rail-service-from-nepalganj-road-to-varanasi-will-start-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1434900-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपालगंज रोड से वाराणसी तक सीधी रेल सेवा आज से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपालगंज रोड से वाराणसी तक सीधी रेल सेवा आज से शुरू होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तराई क्षेत्र और नेपाल सीमा से जुड़े लोगों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से सोमवार का दिन अहम होगा। नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेलखंड पर अमान परिवर्तन के बाद ट्रेन सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपालगंज रोड स्टेशन पर आयोजित समारोह में 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष ट्रेन को रवाना करेंगे।
इससे तराई क्षेत्र की जनता को बहराइच, गोंडा, गोरखपुर और वाराणसी तक रेल से सीधा सफर करने की सुविधा मिलेगी। नई रेल सेवा शुरू होने से नेपालगंज रोड और आसपास के लोगों का आवागमन आसान होगा। व्यापार, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के लिए गोरखपुर, वाराणसी और अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंच बेहतर होगी। नेपाल से आने वाले लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। रेल संपर्क बढ़ने से बहराइच जैसे आकांक्षी जिले में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।न