फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: गोरखपुर में बोले बिहार के उद्योग मंत्री, 'योगी के नाम से डरते हैं भ्रष्टाचारी, अपराधी और आतंकी'

Fri, 16 Jul 2021 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Jul 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Special interview of BJP national spokesperson and Industries Minister of Bihar Government Shahnawaz Hussain in Gorakhour
गोरखपुर में शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर प्रेस क्लब के दो दशक पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक अनौपचारिक बातचीत में संवाददाता रोहित सिंह से कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारी, अपराधी और आतंकवादी सभी योगी के नाम मात्र से डरते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने, जनसंख्या नियंत्रण नीति, कोरोना महामारी और गुंडों-भ्रष्टाचारियों से निपटने मे योगी सरकार की भूमिका के सवाल पर जहां कशीदे पढ़ें, वहीं सपा पर चुटकी लेने से नहीं चूके। आप भी पढ़ें...


सवाल: योगी सरकार की जनसंख्या नीति कानून को कैसे देखते हैं?
जवाब: हम दो हमारे दो और छोटा परिवार सुखी परिवार का नारा आज से नहीं है। बस इसे ही योगी सरकार ने प्रभावी करने की दिशा में प्रयास किया है। इस पर किसी और नजरिये से नहीं देखना चाहिए। सरकार का बेहद सराहनीय फैसला है। सभी इसका स्वागत करते हैं।
Special interview of BJP national spokesperson and Industries Minister of Bihar Government Shahnawaz Hussain in Gorakhour
गोरखपुर में शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला।
सवाल: कोरोना की लड़ाई में उत्तर प्रदेश के मॉडल कितना कारगर रहा?
जवाब: प्रदेश की जनता योगी जी को प्यार करती है। उन्होंने भी कोविड की महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना सभी बिंदुओं पर खुद आगे आकर स्थिति को संभाला। उनके नेतृत्व की ही देन है कि प्रदेश ने इतनी बड़ी लड़ाई आसानी से लड़कर जीत हासिल कर ली। तीसरी लहर के आने से पहले पीएम मोदी और योगी अपने- अपने स्तर से लोगों से लगातार कोविड गाइडलाइंस अपनाने की अपील कर रहे हैं। योगी सरकार ने जरूरतमंद परिवारों की सभी सुविधाओं का खास ख्याल रखा। इसी वजह से आज भी प्रदेश की जनता योगी पर विश्वास करती है। इसके अलावा योगी सरकार ने प्रदेश के सभी वर्ग के कलाकारों का ख्याल रखा। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत फिरोजाबाद और अन्य स्थानीय कारीगरी को बढ़ावा देने के साथ उनकी पहचान देश- विदेश में स्थापित हो इसका प्रयास किया। योगी सरकार ने अपराध मुक्त शासन दिया है।
Special interview of BJP national spokesperson and Industries Minister of Bihar Government Shahnawaz Hussain in Gorakhour
गोरखपुर में शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला।
सवाल: योगी सरकार की जेसीबी कार्रवाई को कैसे देखते हैं? आप भी बिहार सरकार मंत्रीं में हैं।
जवाब: हां, एकदम सही है। भ्रष्ट्राचारी, आतंकियों, अपराधियों के मन में जेसीबी, सख्त कार्रवाई के साथ अन्य डर भी रहना चाहिए। समाज में ऐसे लोगों की जगह नहीं है। इनके अलावा प्रदेश का सभी वर्ग योगी के शासन से खुश है। प्रदेश में सभी वर्गों का ख्याल उनकी सुविधाओं की चिंता योगी सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Special interview of BJP national spokesperson and Industries Minister of Bihar Government Shahnawaz Hussain in Gorakhour
गोरखपुर में शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला।
सवाल: सपा बंगाल की तर्ज पर खेलो होबे को खूब चर्चा में ला रही है, अगले विधानसभा में क्या लगता है
जवाब: हसंते हुए, बंगाल में 3 से 77 सीट पर भाजपा बढ़ी। इस हिसाब से तो वहां भाजपा आगे बढ़ी और अपना दमखम दिखाया। ऐसे में तो हमारी पार्टी का ही खेला हुआ न। जैसे वहां बढ़े हैं ऐसे ही यहां भी बढ़ेंगे। वहां सपा शून्य पर थी यहां भी ऐसे ही शून्य पर आकर न टिक जाए। अखिलेश खुद खेलो होबे अपने मुंह से बोल रहे हैं। अब ऐसा है तो यहां भी पिछली बार भाजपा 312 सीट थी तो इस बार बढ़कर 350 से आगे जाएगी। विपक्ष के इस शोर को हमारी पार्टी ऐसे ही ले रही है। अब इसी में विपक्षी खुश हैं तो क्या कर सकते हैं। 2022 में भाजपा प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
Special interview of BJP national spokesperson and Industries Minister of Bihar Government Shahnawaz Hussain in Gorakhour
गोरखपुर में शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला।
सवाल: आने वाले यूपी में विधान सभा चुनाव को कैसे देखते है?
जवाब: राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि योगी मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो को मिला है। सभी वर्ग की चिंता करते हुए उनके सहयोग में सरकार सदैव खड़ी रही है। इन सब का असर अगले विधानसभा चुनाव में भी साफ दिखेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ में खुद का विश्वास देखती हैं। पहले भी बोल चुका हूं कि 2022 में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed