फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक लाइव करते हिरासत में लिए गए सपा नेता, वीडियो में सरकार की कर रहे थे निंदा, तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Dec 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
SP leaders detained while doing Facebook live for Farmer protest support
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर किसानों के समर्थन में सोमवार को नगर निगम में धरना देने से पहले ही समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ जगहों पर खूब ड्रामा भी देखने को मिला जो दिनभर पुलिस महकमे से लेकर आम जन तक चर्चा का विषय बना रहा।

SP leaders detained while doing Facebook live for Farmer protest support
फेसबुक लाइव करते समय सपा नेता हुए गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

हुआ यह कि सुबह की सैर पर इस्लामियां कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे सपा के निर्वतमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम को जब पुलिस ने वहीं से हिरासत में लिया तो वे फेसबुक लाइव पर थे। हिरासत में लिए जाने के ठीक पहले फेसबुल लाइव से जुड़े जियाउल इस्लाम किसानों का समर्थन करने के साथ ही सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर सरकार की निंदा कर रहे थे।


 
SP leaders detained while doing Facebook live for Farmer protest support
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।

अभी यह सिलसिला चल ही रहा था कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। ठीक इसी तरह पिछली बार कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से जियाउल के हिरासत में लिए जाने की घटना भी सोशल मीडिया से लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमे में चर्चा में रही थी जिसमें चार पुलिस वाले उनके हाथ और पैर पकड़ कर टांगते हुए जीप तक ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
SP leaders detained while doing Facebook live for Farmer protest support
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।

वहीं पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना साहनी व वर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सुनील सिंह समेत कुछ नेताओं को तो सुबह होते ही उनके घरों से ही हिरासत में ले लिया गया। जिलाध्यक्ष और निर्वमान महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जो कार्यकर्ता धरना स्थल नगर निगम पहुंचे, उन्हें गेट से ही हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। दिन भर हिरासत में रखने के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

 

विज्ञापन
SP leaders detained while doing Facebook live for Farmer protest support
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर सोमवार को किसानों के समर्थन में धरना देकर सरकार की नई कृषि नीति का विरोध जताने का पहले से कार्यक्रम तय था। गोरखपुर में पार्टी नेताओं ने धरने के लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी थी। मगर अनुमति मिली नहीं। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने धरना करने का निर्णय किया था। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों को पहले ही लग गई थी। यही वजह रही कि सुबह होते ही पार्टी के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को घर से ही हिरासत में ले कर संबंधित थाने पर बैठा दिया गया। वहीं सुबह नौ बजे ही बड़ी संख्या में धरना स्थल नगर निगम के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जैसे ही कुछ सपा नेता कार्यकर्ता धरना देने पहुंचे, उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed