साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लग रहा है। ग्रहण का समय दोपहर एक बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम छह बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण देश के सिर्फ अरुणाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। बाकी किसी भी राज्य में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा। ऐसे में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिषियों की माने तो ग्रहण कैसा भी हो, उसका प्रभाव मानव जीवन पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिष के लिहाज से ग्रहण का कैसा पड़ेगा राशियों पर प्रभाव, लोगों को क्या सावधानियां बरतनी होंगी।
Surya Grahan 2021: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए क्या बरतनी होंगी सावधानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहण और इसके बाद करें ये काम
पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार, ग्रहण के समय बिना भगवान को छुए मन में अपने ईष्ट देव की आराधना करें। ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। ग्रहण की समाप्ति के बाद घर की सफाई कर खुद भी स्नान कर स्वच्छ हो जाएं। स्नान के बाद आटा, चावल आदि खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को दान करें।
ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान चाकू और कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की घटना को देखने से भी बचना चाहिए। हो सके तो ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें। अगर आप ग्रहण देखती हैं तो गर्भ में पल रहे बच्चे को शारीरिक या मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।
मेषः इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, धन का गलत प्रयोग से बचें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तनाव लेने से बचें, कोई बड़ा निर्णय न लें।
वृषभः सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में ही लग रहा है। राहु वृषभ में पहले से गोचर कर रहा है, इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधान रहने की जरूरत है, सेहत का विशेष ख्याल रखें।
मिथुनः गलत संगति से बचे, वाणी पर नियंत्रण रखें, वाद-विवाद से बचें, धन के व्यय में भी सावधानी बरतें, संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें तो बेहतर होगा।
सिंहः जरुरतमंदों की मदद करें, किसी का भी अहित करने का विचार मुसीबत में डाल सकता है, सूर्य ग्रहण में अपनी योजनाओं पर काम करें, इससे काम में सफलता मिलेगी।
कन्याः सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत, कर्ज लेने और देने से बचें, कुटुंबों से रिश्ते मजबूत करने का प्रयास करें, प्रेम में दूरी आ सकती है, मित्रों से सहयोग मिलेगा।