फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक गोरखपुर की तस्वीरें: गुलजार हुए बाजार, मास्क-दो गज दूरी की जबरदस्त अनदेखी

Wed, 09 Jun 2021 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Jun 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Photos of Unlock Gorakhpur people not follow corona protocol
गोरखपुर अनलॉक। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में चालीस दिन की पाबंदी के बाद बुधवार से शहर जब पूरी तरह से अनलॉक हुआ तो मोहल्ले की दुकानों से लेकर बाजार तक गुलजार हो गया। सुबह से शाम तक चारों तरफ रौनक पसरी रही। कई सड़कों पर तो पहले की तरह जाम दिखाई पड़ा। शाम चार बजे से छह बजे के बीच सड़कों पर चहल-पहल काफी बढ़ गई।



सात बजे से नाईट कर्फ्यू का दौर शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। मगर इन सब के बीच जो सबसे जरूरी था, लोगों ने उसपर ही ध्यान नहीं दिया। तमाम लोग बिना मास्क के बाजारों में घूमते नजर आए तो दो गज दूरी की जबरदस्त अनदेखी हुई। कई स्थानों पर तो भीड़ देखकर यह अंदाजा लगा पाना कठिन था कि कुछ दिन पूर्व तक लोग कोरोना से डरे थे और इस महामारी ने तमाम लोगों की जिंदगी भी छीन ली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 

Photos of Unlock Gorakhpur people not follow corona protocol
गोरखपुर अनलॉक। - फोटो : अमर उजाला।

एक्टिव केसों की संख्या 600 पहुंचने के बाद शासन-प्रशासन ने मंगलवार को ही जिले से लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा कर दी थी मगर समय से सूचना नहीं मिल पाने की वजह से आधे से अधिक दुकानें व बाजार बंद रहे। बुधवार को सभी जगह पर रौनक दिखी। शुरूआत सुबह चाय और जलेबी की दुकानों के साथ ही महेवा सब्जी व फल मंडी से हुई। सुबह 10 बजे तक किराना की सभी दुकानें खुल गईं। इसके बाद साहबगंज, गोलघर, रेती, घंटाघर, असुरन, मोहद्दीपुर जैसे सभी बाजार गुलजार होने शुरू हुए। इन बाजारों के खुलने के साथ ही शहर में भीड़ बढ़नी भी शुरू हो गई।  

 

Photos of Unlock Gorakhpur people not follow corona protocol
गोरखपुर अनलॉक। - फोटो : अमर उजाला।

साहबगंज में एक के ऊपर एक खड़े दिखे ग्राहक
सर्वाधिक भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी साहबगंज, रेती, घंटाघर, अलीनगर और बक्शीपुर में देखने को मिली। साहबगंज की कई दुकानों पर तो लोग बिना मास्क के एक-दूसरे से सटकर खड़े दिखे।

मॉल, मल्टीप्लेक्स पर फैला रहा सन्नाटा
शहर के सभी मॉल, मल्टीप्लेक्स पर पूर्व की ही तरह सन्नाटा पसरा रहा। वहां की दुकानें बंद रहीं। बाहर सुरक्षा गार्ड निगरानी करते रहे।

रेस्त्रां से खाना- फास्ट फूड पैक कराकर लौटे
रेस्त्रां की सीटें खाली रहीं। सख्ती की वजह से किसी भी रेस्त्रां में कोई बैठकर खाता नहीं मिला। लोग पहुंचे और पसंद का खाना व फास्ट फूड पैक कराकर लौट गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Photos of Unlock Gorakhpur people not follow corona protocol
गोरखपुर अनलॉक। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं करीब डेढ़ महीने के बाद बुधवार को गोरखपुर का चिड़ियाघर वन्य प्रेमियों के लिए खोल दिया गया। कोविड प्रोटोकॉल के साथ दर्शकों को प्रवेश मिला। शहीद अशफाकउल्लाह खां चिड़ियाघर खुलने के पहले दिन ही दर्शकों की कतार लगी रही। बच्चों संग युवाओं व बुजुर्गों ने चिड़ियाघर की सैर कर अपने मनपसंद वन्य जीवों का दीदार किया।

बाजार, दुकानों पर होगी औचक चेकिंग, लगेगा जुर्माना
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही मुश्किल में डाल सकती है। कोरोना कर्फ्यू भले ही खत्म हो गया है लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करता कोई दिखाई पड़ा तो उसपर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Photos of Unlock Gorakhpur people not follow corona protocol
गोरखपुर अनलॉक। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वे बाजार व दुकानों का औचक निरीक्षण करेंगे। उस दौरान यदि कोई बिना मास्क और दो गज दूरी के खड़ा मिला तो उसपर कार्रवाई होगी। साथ ही बिना मास्क वालों को सामान देने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed