{"_id":"5eb8dfce8ebc3e90aa5f711b","slug":"six-shramik-special-train-arrived-with-7620-labour-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी, तस्वीरों में देखें ऐसे हो रहा यात्रियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी, तस्वीरों में देखें ऐसे हो रहा यात्रियों का स्वागत
Mon, 11 May 2020 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 May 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न राज्यों में फंसे 7620 श्रमिकों और उनके परिवार के लोगों को लेकर छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रविवार को पहुंचीं। ये ट्रेनें सूरत, सरहिंद, साबरमती, बड़ौदा और बलसाड़ से आईं। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। फिर विभिन्न जिलों के लिए लगी बसों में श्रमिक बैठकर अपने-अपने घर रवाना हो गए।
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को पहली श्रमिक स्पेशल सरहिंद, पंजाब से चलकर सुबह 9:12 बजे प्लेटफार्म एक पर पहुंची। इससे 1359 श्रमिक उतरे। इसके बाद साबरमती से 1218 यात्रियों को लेकर दूसरी ट्रेन सुबह 11:10 बजे पहुंची। तीसरी ट्रेन सूरत से 1:20 बजे 1242 यात्रियों को लेकर आई।
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सूरत से ही शाम 4:50 बजे 1263 यात्रियों को लेकर चौथी ट्रेन और शाम 7:10 बजे पांचवीं ट्रेन बड़ोदरा से 1273 यात्रियों को लेकर पहुंची। जबकि छठी ट्रेन बलसाड़ से रात 9:30 बजे 1265 यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंची। जीआरपी के कम्यूनिटी किचन से यात्रियों को पानी, मक्के के भूजे का पैकेट, एक छोटा पैकेट बिस्किट और एक साबुन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
बच्चों को जीआरपी ने फ्रूटी का पैकेट दिया। इसकी व्यवस्था समाजसेवी शरद खंडेलवाल और भोला अग्रहरि ने जीआरपी से मिलकर की। स्टेशन पर पूरे दिन जीआरपी एसओ आनंद सिंह सिपाहियों का हौसला बढ़ाते रहे। रेलवे अधिकारियों ने भी मानीटिरंग की।
कैब-वे पर आई बसों को सैनिटाइज किया गया। व्यवस्था की देखरेख में रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक सहित सुरक्षा बल व रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।
कैब-वे पर आई बसों को सैनिटाइज किया गया। व्यवस्था की देखरेख में रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक सहित सुरक्षा बल व रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
अब तक 21 ट्रेनों से आ चुके हैं 24870 श्रमिक
विभिन्न प्रांतों से श्रमिकों को लेकर अब तक 21 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर आ चुकी हैं। ये ट्रेनें महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, तेलंगाना से आई हैं। इनसे 24870 श्रमिक और उनके परिवार वाले आए हैं।
आज आएंगी छह ट्रेनें
विभिन्न प्रांतों से श्रमिक को लेकर सोमवार को छह स्पेशल ट्रेनें आएंगी। अहमदाबाद और गुजरात से दो-दो तथा लुधियाना व भावनगर से एक-एक ट्रेनें आएंगी।