फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowd gathers in Maharajganj following claims that the spirit of Mahishasura has possessed an elderly man.

दावा: नाग पंचमी पर 70 साल के बुजुर्ग में आया 'महिषासुर', लगा भूसा-जूठन खाने, देखने उमड़ी भीड़

Thu, 20 Aug 2026 03:45 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 70 वर्षीय बुद्धिराम के शरीर में हर तीन वर्ष में महिषासुर का प्रवेश होता है। इसके बाद वह जानवरों के लिए रखे घास-भूसा और जूठन खाने लगते हैं। दावा है कि बुद्धिराम चार हौदियों में रखा घास-भूसा तक खा जाते हैं। 

विज्ञापन
Crowd gathers in Maharajganj following claims that the spirit of Mahishasura has possessed an elderly man.
भूसा खाते वृद्ध बुद्धिराम - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

महराजगंज जिले में नाग पंचमी त्योहार के दिन पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के रुदलापुर गांव में 70 वर्षीय वृद्ध बुद्धिराम के शरीर में महिषासुर के प्रवेश का दावा किया गया है, जिसके बाद उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, रुदलापुर गांव निवासी करीब 70 वर्षीय बुद्धिराम के शरीर में हर तीन वर्ष में महिषासुर का प्रवेश होता है। नाग पंचमी पर गांव के समय माता मंदिर में पूजा के दौरान यह घटनाक्रम शुरू होता है। दावा है कि इस दौरान वृद्ध जानवरों के लिए रखे घास-भूसा और जूठन तक खाने लगते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वह चार हौदियों में रखा घास-भूसा खा जाते हैं। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और कई लोग उन्हें केला, लड्डू और घास भी खिलाते हैं।जरूरी स्पष्टीकरण: यह खबर ग्रामीणों के दावे पर आधारित है। इस तरह की घटना की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। यह अंधविश्वास या किसी मानसिक-शारीरिक स्थिति से जुड़ा मामला भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed