{"_id":"5fb34fb68ebc3e9bc919ab51","slug":"six-people-died-in-big-accident-at-up-siddharthnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां दो मासूमों सहित छह लोगों का शव देख कांप उठे पुलिस के हाथ, कराह और चीख से सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यहां दो मासूमों सहित छह लोगों का शव देख कांप उठे पुलिस के हाथ, कराह और चीख से सहम गए लोग
Tue, 17 Nov 2020 07:41 PM IST
vivek shukla
श्याम सुंदर तिवारी, सिद्धार्थनगर।
श्याम सुंदर तिवारी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार की भोर में सदर थानाक्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर स्थित बढ़या गांव के पास एक कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। सभी लोग सिवान (बिहार) स्थित मैरवा धाम में मुंडन कराने के लिए जा रहे थे। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचने वाला हर शख्स चीख और खून के छींटे को देखकर सहम गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़े पूरा मामला...
सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि टक्कर इतनी भीषण हुई थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। सुबह होते-होते घटनास्थल पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के साथ मिलकर गांववालों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। एक-एक करके छह लाशों को निकलता देखकर बचाव में जुटे लोगों की हिम्मत जवाब दे गई। वहीं दो मासूमों सहित छह लोगों के शव निकालने में पुलिस के हाथ भी कांप उठे।
सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
हादसा इतना भीषण हुआ था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हर तरफ से कार की बॉडी टूटकर सिकुड़ गई थी। जेसीबी की सहायता सो कार को वहां से निकाला जा सका। पुलिस ने किसी तरह चार लाशों को बाहर निकाल लिया, लेकिन हिमांशु और उसके चाचा उमेश के शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। छह शवों को बाहर निकालने में करीब 45 मिनट का वक्त लगा।

हादसे के बाद घायलों का हाल जानने अस्पताल में पहुंचे डीएम और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम और एसपी पहुंचे घटनास्थल
पुलिस के मुताबिक घटना सुबह तकरीबन पांच बजे हुई। जानकारी मिलते ही तत्काल पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी राजेश शुक्ल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर बाद डीएम दीपक मीणा, एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर प्रदीप यादव पहले जिला अस्पताल पहुंचे घायलों का हाल जाना। उनके साथ एसओ राधेश्याम राय भी मौके पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बारे में भी जानकारी ली।

सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा।(इनसेट में मृतकों की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
हादसे में इनकी गई जान
सदर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के पास हुए हादसे में शिवांशु (4), शिवांगी(7), परिवार के सदस्य उमेश (18), सरस्वती (65) पत्नी विशंभर, सावित्री (42) पत्नी राजेंद्र निवासी रक्सेल कोतवाली कपिलवस्तु और बुआ कमलावती (35) पत्नी उग्रीम निवासी रमवापुर थाना चिल्हिया की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि मुनील (30) उसकी पत्नी सविता (26), पुत्र शिवांशु (4) और बहन गीता (12) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में शिवांशु और गीता को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।