{"_id":"5ec3a7868ebc3e90602abaf0","slug":"shramik-special-train-arrived-in-gorakhpur-railway-station-with-migrant-labours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पहुंचते ही बस के लिए दौड़ पड़े हजारों प्रवासी, जगह न मिलने पर खिड़कियों से ही कर रहे प्रवेश, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर पहुंचते ही बस के लिए दौड़ पड़े हजारों प्रवासी, जगह न मिलने पर खिड़कियों से ही कर रहे प्रवेश, देखें तस्वीरें
Tue, 19 May 2020 03:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन में विभिन्न प्रांतों में फंसे श्रमिकों और उनके परिवारवालों को लेकर सोमवार की रात 10 बजे तक 14 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहुंचीं। इन ट्रेनों से 15 हजार श्रमिक आए। वहीं चार ट्रेनें लखनऊ से गोंडा के बीच चल रही थीं, जो देर रात तक आईं।
Trending Videos
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
जूनागढ़, आनंद विहार, बोरीवली, झांसी, लुधियाना, सूरत, पुणे और अशोकानगर से आए सभी श्रमिकों को थर्मल स्कैनिंग के बाद बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद अब स्टेशन के तीन प्लेटफॉर्मों एक, दो व नौ पर यात्रियों को उतारा जा रहा है।
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
परिसर में खड़ी बसों में बैठाकर उन्हें रवाना किया जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में आ रहे यात्रियों को संभालने में जीआरपी, आरपीएफ के अलावा सिविल पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को पसीना बहना पड़ा। कैब-वे पर खड़ी बसों में रोजाना की तरह 25 से 30 लोगों को बैठाकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
वहां यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए कौवाबाग चौकी इंचार्ज राजाराम द्विवेदी, असुरन चौकी इंचार्ज आनंद मिश्रा लगे थे तो वहीं प्लेटफॉर्म पर टीटीई टीएन पांडेय, शार्दुल, जेपी सिंह, विवेक सिंह, मोहन पांडेय आदि सहयोग कर रहे थे। व्यवस्था की देखरेख में रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आरपीएफ, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक सहित सुरक्षा बल व रेलवे कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
कहां से कितने यात्री आए
जूनागढ़ 782
आनंद विहार 2128
बोरीवली 1412
झांसी 1255
लुधियाना 2970
पुणे 1256
सूरत 1415
अशोकानगर 1596
जूनागढ़ 782
आनंद विहार 2128
बोरीवली 1412
झांसी 1255
लुधियाना 2970
पुणे 1256
सूरत 1415
अशोकानगर 1596