फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना टीका: 45 से अधिक उम्र वाले बीमार लोगों की बनेगी सूची, एक मार्च से शुरू हो सकता है दूसरा चरण

Sat, 27 Feb 2021 01:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Feb 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Second phase of corona vaccination expected to start from March 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। इसके तहत 45 और 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले बीमार लोगों को टीका लगाया जाएगा। सरकार की ओर से इन्हें निशुल्क टीका लगाया जाना है। इस काम में आशा और आंगनबाड़ी वर्करों का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Second phase of corona vaccination expected to start from March 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, कोविड टीकाकरण का पहला चरण जिले में शुक्रवार को पूरा हो गया। पहले चरण में हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया है। अब इन्हें बूस्टर डोज दी जानी है। इसके बाद विभाग ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Second phase of corona vaccination expected to start from March 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

अब 50 वर्ष से ऊपर की उम्र के करीब आठ लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। साथ ही नए निर्देश के मुताबिक 45 साल से ऊपर की उम्र के बीमार लोगों को भी कोविड का टीका लगना है। विभाग ऐसे लोगों की तलाश के लिए आंगनबाड़ी वर्कर और आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Second phase of corona vaccination expected to start from March 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

दो दिनों में कोविन पोर्टल पर मिलेगी पंजीकरण की सुविधा
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोविन पोर्टल को अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद आम नागरिक खुद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर सकेंगे। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर से भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Second phase of corona vaccination expected to start from March 1
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
बीमारी का पर्चा करना होगा अपलोड
डॉ. सुधाकर ने बताया कि 45 वर्ष के ऊपर की उम्र के बीमार लोगों को कोविन पोर्टल पर बीमारी का पर्चा अपलोड करना होगा। इसमें सरकारी और निजी अस्पताल के पर्चे भी शामिल हैं। बिना बीमारी का पर्चा अपलोड किए कोविड का टीका नहीं लगाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed