फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्गो सेवा से लैस होगा गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, यहां देखें इसकी पहली झलक

Fri, 26 Feb 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Feb 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
cargo service will be equipped on Gautam Buddha International Airport
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल के भैरहवां में निर्माणाधीन गौतमबुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कार्गो विमान से लैस होगा, जिसके लिए सिविल ऑथोरिटी ऑफ नेपाल के देखरेख में कार्गो टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

cargo service will be equipped on Gautam Buddha International Airport
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

यह भवन सोनौली सीमा से करीब 5 किलोमीटर भैरहवां लुंबिनी रोड पर हवाई अड्डे के समीप ही बनाया जा रहा है। इस निर्माण पर 90 करोड़ 36 लाख 34 हजार 683 रुपये (नेपाली मुद्रा) खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य अक्तूबर 2018 से शुरू कर अक्तूबर 2020 तक समाप्त करना था, लेकिन किन्हीं परिस्थितियों के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका।

 

cargo service will be equipped on Gautam Buddha International Airport
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

इन दिनों तेजी से निर्माण कार्य को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जल्द ही कार्य समाप्त कर उड़ाने शुरू कर देने की संभावना है। इधर, हवाई अड्डे के विस्तार का काम भी करीब 98 फीसद पूर्ण हो गया है। रनवे से घरेलू उड़ानें शुरू हो गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
cargo service will be equipped on Gautam Buddha International Airport
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

मई माह से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही है। उड़ानों के रूट मैप में भारत में होने वाली उड़ानों का रूट तैयार नहीं हो पाया है। जिस पर वार्ता चल रही है।

 

विज्ञापन
cargo service will be equipped on Gautam Buddha International Airport
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

इस संबंध में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल काठमांडू टर्मिनल के प्रवक्ता देवचंद लाल कर्ण का कहना है कि टर्मिनल भवन का काम अक्तूबर 2020 में समाप्त होना था, लेकिन कोरोना काल के कारण काम समय से नहीं हो सका। अब काम जल्द ही समाप्त कर मई 2021 माह से हवाई अड्डे से सवारी व मालवाहक दोनों की अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू की जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed