कोरोना महामारी की वजह से 11 महीनों बाद बुधवार को छठवीं से आठवीं की कक्षाएं विद्यार्थियों से एक बार फिर गुलजार नजर आईं। 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन हुआ।
वीडियो: छठवीं से आठवीं की कक्षाओं में लौटी रौनक, 11 महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतने समय बाद सहपाठियों को देखकर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। एहतियात के तौर पर बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सतर्क नजर आए। हालांकि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति आधी ही रही, मगर स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा।
स्कूल में प्रवेश के दौरान छह फीट की दूरी के पालन के लिए मेन गेट से लेकर कक्षाओं तक बच्चों के आने और जाने के लिए अलग-अलग गोले बनाए गए थे। प्रवेश से पूर्व सभी बच्चों की विधिवत थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
मास्क, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज कराकर बच्चों को क्लास के अंदर बिठाया गया। कक्षाओं में भी एक बेंच पर एक ही बच्चा बैठा। शहर के आरपीएम एकेडमी, सेंट पॉल्स स्कूल, कार्मल गर्ल्स, सेंट जोसेफ स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, एमपी इंटर कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज, राजकीय एडी व राजकीय जुबिली इंटर कालेज समेत सभी सरकारी तथा निजी विद्यालयों में सुबह साढ़े आठ बजे से ही छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे थे।