{"_id":"601287248ebc3e31cb14a2dd","slug":"rudra-pratap-naranyan-at-number-seven-in-marathon-held-at-bengaluru","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैराथन 100 किमी में बस्ती के रुद्र ने दिखाया दम, देश में हासिल किया 7वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन 100 किमी में बस्ती के रुद्र ने दिखाया दम, देश में हासिल किया 7वां स्थान
नीरज श्रीवास्तव/जितेंद्र यादव, बस्ती/ गनेशपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jan 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुद्र प्रताप नारायण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के शहर से सटे मनहनडीह गांव के रुद्र प्रताप नारायण की इच्छा शक्ति बड़ी है। इसी का परिणाम है कि उन्होंने 23 व 24 जनवरी को बेंगलुरु के 24 घंटे स्टेडियम में एजिस फेडरल की ओर से आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में लगातार 13 घंटे में 100 किमी की दौड़ लगाई। प्रतियोगिता में उन्हें सातवां स्थान हासिल हुआ।
2 of 5
रुद्र प्रताप नारायण।
- फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले रुद्र ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में 3.40 घंटे में 42 किमी की दौड़ लगाई थी। यही दौड़ने के बाद उसका चयन मैराथन के लिए हुआ। इसी तरह चंडीगढ़ में आयोजित टफमैन प्रतियोगिता में तीन घंटे में 38 किमी दौड़ कर द्वितीय स्थान हासिल किया था। एक के बाद एक लंबी दूरी की दौड़ में अपना नाम शामिल कराने वाले रुद्र का उद्देश्य है मैराथन मारने का है।
3 of 5
रुद्र प्रताप नारायण।
- फोटो : अमर उजाला।
सामान्य परिवार में जन्में 21 वर्षीय रुद्र प्रताप के पिता जय कृष्ण प्रताप किसान हैं। बचपन से ही खेलकूद में अव्वल रहने वाले रुद्र प्रताप ने पहली बार वर्ष 2019 में आया जिले की मिनी मैराथन प्रतियोगिता में छह किमी दौड़े। यही से उसके मन में लंबी दूरी की दौड़ का बीज रोपित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुद्र प्रताप नारायण।
- फोटो : अमर उजाला।
अब यह बीज पौध का रूप ले रहा है। दो फरवरी 2020 को पहली बार चंडीगढ़ में आयोजित टफ मैन प्रतियोगिता में रुद्र ने कमाल दिखाया और इस प्रतियोगिता में 38 किमी दौड़ मात्र तीन घंटे में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद वे दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के आईडीबीआई फेडरल मैराथन में प्रतिभाग किया। इस मैराथन प्रतियोगिता में रुद्र 3.40 घंटे में 42 किमी दौड़े।
विज्ञापन
5 of 5
रुद्र प्रताप नारायण
- फोटो : अमर उजाला।
इस प्रतियोगिता में दौड़ने बाद उन्हें 100 किमी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। क्योंकि उक्त राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 42 किमी की दौड़ कोई प्रतिभागी पांच घंटे के भीतर पूरा करता है तो उसे मैराथन की सौ किमी प्रतियोगिता में मौका मिलता है। रुद्र कहते हैं कि उनके जीवन का उद्देश्य सौ किमी मैराथन में प्रथम स्थान हासिल कर एथलेक्टिस की किताब में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराना है। देश का गौरव बढ़ाने का संकल्प से मुझे यह मुकाम जल्द ही हासिल हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।