फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सड़क हादसे में चार युवकों की हुई थी मौत, गांव में ही जलेगी चिता, विदेश से आएंगे सबके पिता

Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
road accident killed four people father lived in foreign country deep sorrow at home
घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया से स्कूली बस के बेकाबू होकर पलटने से चार युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में भठवा तिवारी के बादल उर्फ शैलेष, लल्लू यादव, धरमखोर गांव के आनंद यादव, मठिया चक गांव के कृष्णा गिरी शामिल हैं। धरमखोर गांव निवासी अजय और भाटपाररानी के भरौली गांव निवासी खलासी राकेश घायल हुए। इस घटना ने भाटपाररानी के साथ ही जिलेवासियों को झकझोंर दिया है।

road accident killed four people father lived in foreign country deep sorrow at home
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला।

 भठवा तिवारी गांव के पास हुए हादसे में चार युवकों की मौत सुनकर लोग हतप्रभ हो गए। मृतकों के गांव के साथ ही इलाके के सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतकों में आनंद यादव और लल्लू यादव एक ही गांव धर्मखोर करन के रहने वाले थे। दोनों चचेरे भाई थे। दोनो के पिता विदेश रहते हैं।

road accident killed four people father lived in foreign country deep sorrow at home
घटना में चार युवकों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
वे कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। आनंद तीन भाइयों में बड़ा था तो लल्लू दो भाईयों में। इनके मौत से परिवार को गहरा आघात लगा है। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। गांव के प्रधान सुदिष्ट सिंह ने बताया कि दोनों लड़कों की असमय मौत से परिवार टूट गया है। कई घरों में तो चूल्हे नहीं जले। गंभीर रूप से घायल अजय भी इसी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident killed four people father lived in foreign country deep sorrow at home
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। - फोटो : अमर उजाला।
भठवा तिवारी गांव का मृत बादल उर्फ शैलेश भी दो भाइयों में बड़ा था। पिता अर्जुन विदेश में रहते हैं, वह पुत्र को अच्छी शिक्षा देने के लिए कोचिंग करा रहे थे। मठिया चक गांव निवासी कृष्णा गिरी भी कोचिंग करता था। पिता प्रेम चंद भी विदेश रहते है। मठिया चक में भी मातम का माहौल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed