कोविड महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। छह राज्यों में अलर्ट के बाद भी रेलवे, बस स्टेशनों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों में लोग बेखौफ बिना मास्क के घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं भी नहीं हो रहा है। कुछ सरकारी एवं निजी कार्यालयों में भी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर गोरखपुर के सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने चिंता व्यक्त की है।
2 of 6
बिना मास्क घर से निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ ने अपील की है कि व्यापारी से लेकर निजी और सरकारी कर्मी अपने-अपने कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं। अगर कोई मास्क नहीं लगाता है या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो उसे जागरूक करें। क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। कहा कि रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर एक से दो दिनों के अंदर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
3 of 6
गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को स्क्रिनिंग के बाद ही मिल रहा प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मुंबई, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामले अचानक बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन राज्यों से आने वालों की निगरानी तेज कर दी है। शासन से अलर्ट जारी होने के बाद विभाग की टीम एयरपोर्ट पर आने वाले हर यात्री की स्क्रिनिंग कर रही है।
4 of 6
बिना मास्क घर से निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस का असर जिले में लगभग खत्म हो चुका है। फरवरी माह में अब तक हर रोज एक या दो केस ही मिले हैं। ऐसे में विभाग राहत महसूस कर रहा था, लेकिन सरकार की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद विभाग के सामने फिर से मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं।
5 of 6
गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्क्रिनिंग के बाद ही यात्रियों को मिला प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला।
एयरपोर्ट पर मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू और कोलकाता से आने वाले यात्रियों की स्क्रिनिंग की जा रही है। उनसे पूछा जा रहा है कि बुखार सहित कोविड का कोई अन्य लक्षण तो उनमें नहीं है। सबसे इस संबंध में लिखित जानकारी ली जा रही है। साथ ही उनके घर का पता, नाम और मोबाइल नंबर भी नोट किया जा रहा है।