फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच श्रद्धालुओं ने बिना पुरोहितों के ही घरों में किया हवन, पुजारियों ने मंदिरों में दी आहुति

Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami 2020 celebration in gorakhpur see latest photos Ram Navami
श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ही की पूजा- अर्चना। - फोटो : अमर उजाला
वासंतिक नवरात्र के नवमी तिथि पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने घरों में तो पुजारियों ने मंदिरों में हवनकुंड में आहुति डाल नवरात्र की पूर्णाहुति दी। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच वासंतिक नवरात्र के नवें दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। इसके बाद अधिकतर घरों में श्रद्धालुओं ने बिना पुरोहितों के ही हवनकुंड में आहुति डाल नौ दिनों के देवी उपासना के पर्व नवरात्र का समापन किया।
Ram Navami 2020 celebration in gorakhpur see latest photos Ram Navami
गोरखनाथ मंदिर परिसर में कन्या पूजन करते मुख्य पुजारी कमलनाथ। - फोटो : अमर उजाला

जहां हर साल नवरात्र में देवी मंदिरों श्रद्धालुओं का पूजन अर्चन और हवन के लिए तांता लगता था वहीं इस बार कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शहर में देवी मंदिर बंद हैं। ऐसे में अधिकतर मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। मंदिर के पुरोहितों ने वहां पूजन अर्चन के साथ ही हवन कर माता रानी से देश को जल्द से जल्द कोराना वायरस से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना की।

Ram Navami 2020 celebration in gorakhpur see latest photos Ram Navami
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के पुजारियों ने की पूजा
काली मंदिर दाउदपुर के मुख्य पुजारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के पालन करते हुए मंदिर के कपाट आम भक्तों के लिए नवमी के दिन भी बंद रखे गए। सुबह पूजा-पाठ एवं हवन कर मातारानी के पट को बंद कर दिया गया। विंध्यवासिनी मंदिर मेडिकल रोड के पुजारी ने बताया कि जबतक लॉकडाउन समाप्त नहीं होता मंदिर के पट आम भक्तों के लिए नहीं खोले जाएंगे। नौ दिनों तक पूजन अर्चन के बाद मैंने हवनकुंड में आहुति डाल पूजन को पूर्ण किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2020 celebration in gorakhpur see latest photos Ram Navami
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
घरों और मंदिरों में नहीं हुआ कन्या पूजन
नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। हर साल नवरात्रि में शहर के सभी देवी मंदिरों के साथ ही घरों में कन्या पूजन विधि विधान से किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हुए लॉकडाउन का पालन करते हुए मंदिरों के साथ ही घरों में श्रद्धालुओं ने कन्या-पूजन नहीं किया। वहीं कुछ घरों में अपने ही कन्याओं का पूजन कर लिया गया।

अघोरपीठ आश्रम के उपाध्यक्ष डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करते हुए इस बार कन्या पूजन का कार्यक्रम नहीं आयोजित किया गया है। वहीं कालीबाड़ी मंदिर में भी इस बार कन्या पूजन नहीं हुआ। शहर के शाहपुर निवासी ललिता ने बताया कि इस बार कन्या पूजन न करके उन्होंने गौ पूजन किया है। उन्होंने बताया कि लोग भी अपनी देवी रूपी कन्याओं को दूसरे घरों में भेजने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Ram Navami 2020 celebration in gorakhpur see latest photos Ram Navami
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

कालीबाड़ी व लक्ष्मी नारायण मंदिर में मना राम जन्मोत्सव
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हुए लॉकडाउन के बीच रामनवमी के दिन बृहस्पतिवार को रामजन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया। दोपहर 12 बजते ही मंदिर के पुजारियों के साथ ही घरों में राम भक्तों ने घंटे बजाते हुए शंखनाद किया। इसके बाद विधि विधान से भगवान राम का पूजन अर्चन कर श्रद्धालुओं ने आरती की। शहर के रेती चौक स्थित कालीबाड़ी में महंत रविंद्र दास के अगुवाई में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं साहबगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी रामजन्मोत्सव पर विधि विधान से पूजा अर्चना एवं आरती की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed