इस शख्स की जांच रिपोर्ट में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि, गांव पहुंचते ही लोगों ने ऐसे किया स्वागत, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल ब्लॉक के एक गांव के लोग बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में अस्पताल से घर आए व्यक्ति का स्वागत किया। मंगलवार को उस व्यक्ति को कोरोना संक्रमण होने की संभावना को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह को जांच रिपोर्ट के बारे में जब उस व्यक्ति को बताया गया तो वह खुशी से उछल पड़ा।
उसने कहा कि अब जीवनदान मिल गया। पहले डर गया था कि क्या होगा। डॉक्टरों ने भी जिला अस्पताल से छुट्टी कर दी है। गांव के बाहर लोगों ने उसके सम्मान में तालियां बजाई और माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने पर भी जोर दिया।
एंबुलेंस से नहीं साइकिल आया घर
संक्रमण नहीं होने की पुष्टि के बाद उस व्यक्ति को वैसे ही छोड़ दिया गया। जब कोई साधन नहीं मिला तो वह अपने भांजे के साथ साइकिल से ही घर चल दिया लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी ने ध्यान नहीं दिया।