अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन से पहले ही गोरक्षनगरी राममय हो गई है। शहर के मंदिर, चौक-चौराहों के साथ ही घर-द्वार भी सजाए गए हैं। भगवा पताका लहरा रहा है। मंगलवार शाम को गोरखनाथ मंदिर, हट्ठी माई मंदिर व सूरजकुंड धाम में दीप जलाए गए। एक साथ सैकड़ों दीप जलने से अद्भूत नजारा देखने को मिला। वहीं मंदिर के साथ घरों में भी पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। घंटे-घड़ियाल बजाए गए। शंखनाद हुआ। मंगलवार देर शाम तमाम शहरवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान श्रीराम की आराधना की। बुधवार की सुबह से ही जश्न शुरू हो गया।
Ayodhya Ram Mandir: राममय हुई गोरक्षनगरी, चौक-चौराहों के साथ घर-द्वार भी सजे, तस्वीरों में देखें दीपोत्सव का अद्भुत नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस और उसके वैचारिक संगठनों ने राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से हर शहरवासी को जोड़ने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख चौक-चौराहे व मंदिर सजाए गए हैं। चौराहों पर रामधुन बज रही है। मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ हो रहा है। यज्ञ व हवन कराए जा रहे हैं। चौराहों पर भगवान राम के कटआउट लगाए गए हैं।
बुधवार को मंदिरों में सुबह से ही पूजा शुरू हो गई। राम नाम का जप होने लगा। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहेगा। शाम में दीप जलाए जाएंगे। यज्ञ-हवन के साथ ही महाआरती होगी, फिर प्रसाद वितरित किया जाएगा। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय का कहना है कि कोविड 19 को ध्यान में रख कर संपूर्ण समाज अपने-अपने घरों से ही अयोध्या में भगवान राम के जन्म भूमि की तरफ मुख कर दिन में पुष्पांजलि, घंटा, घड़ियाल, शंख ध्वनि करें। शाम को घर घर दीप जलाएं।
भाजपाइयों ने जलाए दीप, घरों को सजाया
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घरों पर दीप जलाए। प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने अपना घर सजवाया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा ने दीपदान किया। भाजपा की ओर से चौक-चौराहे सजाए गए हैं। सांसद रवि किशन ने भी मंदिर निर्माण पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हर भारतीय का सपना साकार होगा।
आरएसएस ने भी किया दीपादान, आज मनेगी दिवाली
आरएसएस गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों ने भी मंगलवार को दीपदान किया। आरएसएस कार्यालय माधवधाम को सजाया गया है। प्रांत प्रचारक सुभाष का कहना है कि आज दीपावली जैसा माहौल रहेगा। मंदिरों में दिनभर पूजा-पाठ होगा। शाम को दीपोत्सव का आयोजन है। शाम पौने बजे से सात बजे के बीच शहरवासी घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।