फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Gorakhpur: सोशल मीडिया के सहारे जुंबा डांस गुरु बनीं पूर्णिमा, गोरखपुरियों को फिट रहने का दे रहीं मंत्र

Thu, 23 Feb 2023 03:03 PM IST
vivek shukla विवेक शुक्ला, गोरखपुर।
विवेक शुक्ला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Feb 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
Purnima Mishra became Zumba dance guru with help of social media
गोरखपुर की जुंबा डांस गुरु पूर्णिमा मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

डांस और वर्कआउट के मजेदार मिश्रण जुंबा को ट्रांसपोर्टनगर की रहने वाली पूर्णिमा (25) ने अपनी पहचान बना ली है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं।

पूर्णिमा बताती हैं कि उन्होंने दिल्ली से जुंबा डांस सीखा और साल 2019 में गोरखपुर में लोगों को सिखाने की तैयारी कर रही थी कि लॉकडाउन लग गया। ऐसे में जुंबा डांस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। इस पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया आई। इसके बाद लगातार वीडियो पोस्ट करने लगी।

Purnima Mishra became Zumba dance guru with help of social media
गोरखपुर की जुंबा डांस गुरु पूर्णिमा मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने बताया कि जुंबा डांस के जरिए शरीर और मन को मिलने वाले फायदे वीडियो में बताने लगी। कुछ ही दिनों में लोग और वीडियो की मांग करने लगे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई लोग निजी प्रशिक्षण के लिए बुलाने लगे।
 
Purnima Mishra became Zumba dance guru with help of social media
गोरखपुर की जुंबा डांस गुरु पूर्णिमा मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

सोशल मीडिया पर जुंबा डांस देखकर शहर की कई नामी कंपनियों ने अपने इवेंट में बुलाया। इससे थोड़ी और लोकप्रियता मिली। वर्तमान में वह शहर के कई जिमखानों में जुंबा डांस का प्रशिक्षण इसके अलावा लोगों को निजी तौर पर भी इस डांस को सिखाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Purnima Mishra became Zumba dance guru with help of social media
गोरखपुर की जुंबा डांस गुरु पूर्णिमा मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्णिमा का कहना है कि शरीर को फिट रखने में जुंबा डांस काफी उपयोगी है। इस डांस की मदद से एक घंटे में 300-500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। डांस के दौरान चल रहा म्यूजिक मानसिक रूप से शांति और राहत प्रदान करता है।

विज्ञापन
Purnima Mishra became Zumba dance guru with help of social media
गोरखपुर की जुंबा डांस गुरु पूर्णिमा मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्णिमा अपनी सफलता का सारा श्रेय सोशल मीडिया को देती हैं। उनका कहना कि लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया ने सहारा दिया। इसकी की बदौलत गोरखपुर में लोग जुंबा डांस को जानने लगे हैं। मुझे जानने लगे हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट- @zinpurnima09
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed