फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शंखनाद के बीच निकली शोभायात्रा, लगे भारत मां के जयकारे

Fri, 04 Dec 2020 06:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Dec 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Procession turned out on Maharana Pratap Education Council Week Celebration in gorakhpur
शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल रावत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शोभायात्रा को सलामी देकर शुभारंभ किया। शंखनाद और वंदेमातरम के बाद निकली शोभा यात्रा जब सड़कों पर गुजरी तो फिजा में देशभक्ति और रामराज्य की परिकल्पना के नारे गूंज रहे थे। कोरोना महामारी से बचने के उपाय के साथ गो कोरोना-गो करोना की तख्तियां लोगों को जागरूक कर रही थी।
Procession turned out on Maharana Pratap Education Council Week Celebration in gorakhpur
शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला।
शोभा यात्रा में परिषद की संस्थाओं के छात्र-छात्राएं अपने-अपने गणवेश में अनुशासन के साथ राष्ट्रीय धुन पर कदमताल, विविध झांकियों के साथ भारत माता की जय, वंदेमातरम, एक बनेंगे-नेक बनेंगे, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी आदि गगन भेदी नारों के साथ सामाजिक परिवर्तन में अपनी भूमिका और राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्पबद्धता के साथ शामिल हुए। शोभा यात्रा जिस सड़क से गुजरी आसपास की निगाहें झाकियों पर ठहर गईं।
Procession turned out on Maharana Pratap Education Council Week Celebration in gorakhpur
शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला।
देशभक्ति के तरानों और बैंड की धुन ने शोभा यात्रा को और भव्यता प्रदान की। यात्रा में शामिल विद्यार्थी पूरी तरह से उत्साहित नजर आए। शोभा यात्रा दिग्विजय नाथ पीजी द्वार से निकलकर वीर बहादुर तिराहे से मुख्य पोस्ट ऑफिस, गणेश चौराहा, कचहरी चौराहा, जिला परिषद होते हुए स्वर्ण जयंती द्वार से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Procession turned out on Maharana Pratap Education Council Week Celebration in gorakhpur
शोभायात्रा में शामिल एनसीसी विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला।
प्रशासन के साथ-साथ चप्पे-चप्पे पर स्वयं सेवक शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए मुस्तैद दिखे। पूरे शोभा यात्रा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। यात्रा में श्रेष्ठ पथ संचलन एवं जन जागरण हेतु झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जनरल बिपिन रावत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वह नवागत मंच पर पहुंचकर महाराणा प्रताप, ब्रह्मलीन मंतथ दिग्विजयनाथ, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यानाथ की प्रतिमा का लोकार्पण भी किए।
 
विज्ञापन
Procession turned out on Maharana Pratap Education Council Week Celebration in gorakhpur
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
इनकी रही मौजूदगी
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के मौके पर प्रो विनोद सिंह, प्रो सुषमा पांडेय, एम्स निदेशक डॉ सुरेखा किशोर, प्रो राजवन्त राव, प्रो मानवेन्द्र सिंह, मारकंडेय सिंह, जटाशंकर सिंह, अश्वनी तिवारी, डॉ सीएम सिन्हा, रामसजीवन मौर्य, नवीन पांडेय, राजेश गुप्ता, विपिन सिंह, प्रो प्रदीप यादव, प्रो राजेश सिंह, हरि प्रकाश मिश्रा, पवन यादव, आरएन गुप्ता, अजय श्रीवास्तव,  राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, डॉ शेर बहादुर सिंह, डॉ सत्या पांडेय आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन डॉ श्रीभगवान सिंह और आभार ज्ञापन डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed