{"_id":"5f28f469ffa72e6c6710b985","slug":"pm-narendra-modi-will-do-special-puja-in-ayodhya-after-ram-janma-bhoomi-pujan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पीएम मोदी राम जन्मभूमि पूजन के बाद करेंगे ये खास पूजा, जानिए इसकी क्या है अहमियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पीएम मोदी राम जन्मभूमि पूजन के बाद करेंगे ये खास पूजा, जानिए इसकी क्या है अहमियत
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच अगस्त बुधवार को अयोध्या की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ ही देश व दुनिया को व्याधियों से मुक्ति के लिए रामार्चा पूजन भी करेंगे। काशी विद्वत परिषद के तीन आचार्य इस विशेष पूजा के लिए सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। इनके निर्देशन में ही भूमि पूजन का पूरा अनुष्ठान संपन्न होना है।
2 of 6
बाएं स्वामी जितेंद्रनन्द सरस्वती, दाएं प्रो. विनय प्रकाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त होने के बाद बुधवार को भूमि पूजन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए काशी विद्वत परिषद से जुड़े तीन विद्वान प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय, प्रोफेसर रामचंद्र पांडेय व प्रोफेसर रामनरायन द्विवेदी को अयोध्या बुलाया गया है।
3 of 6
ayodhya
- फोटो : social media
कुशीनगर जिले के पडरौना ब्लाक के जंगल विशुनपुरा निवासी और बीएचयू के ज्योषित विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि भूमि पूजन की शुरुआत गौरी गणेश की पूजा से होगी। स्वस्तिवाचन के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए विशेष तौर पर रामार्चा पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने बताया कि हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, पृथ्वी पर जब अनाचार बढ़ता है तब देवता कुपित होते हैं और महामारी के रूप में विनाश लीला शुरू होती है। चूंकि अयोध्या में जन्मे भगवान श्रीराम कल्याणकारी देवता भगवान श्री विष्णु के अवतार हैं इसलिए रामार्चा पूजन के जरिए भगवान से आराधना की जाएगी कि धरती पर पिछले कई महीनों से फैली महामारी को रोकें। पृथ्वीवासी इससे डरे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
भगवान श्रीराम की पेंटिंग बनाता कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। यह कार्य लोक कल्याणकारी हो और इसका शुभ फल सभी को मिले, इसके लिए जरूरी है कि धरती पर महामारी का अंत हो। प्रो. विनय का कहना है कि चूंकि भगवान राम के मंदिर के लिए होने वाले भूमि पूजन में सभी देवी-देवताओं का आवाहन किया जाएगा। भगवान के अत्यंत प्रिय संकट मोचन हनुमान जी वहां विराजमान हैं। इसलिए महामारी से मुक्ति के लिए इस पूजा का विशेष महत्व है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।